नैनीताल-उत्तरकाशी में गंदा पानी पीकर सैकड़ों बीमार, सरकार ने पूरे उत्तराखंड में जांच के दिए आदेश

लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

नैनीताल-उत्तरकाशी में गंदा पानी पीकर सैकड़ों बीमार हुए। सरकार ने मामले में 15 दिन के भीतर पूरे राज्य में पेयजल और सीवर के ऑडिट करने का आदेश दिया है।

Dhami  Government Orders Statewide Probe
नैनीताल-उत्तरकाशी में गंदा पानी पीकर सैकड़ों बीमार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता को शीर्ष प्राथमिकता में रखने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य में पेयजल और सीवर लाइन का ऑडिट कर 15 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कड़ाई से कहा कि पेयजल से संबंधित शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। मालूम हो कि हाल में नैनीताल और उत्तरकाशी में दूषित पानी की वजह से लोगों के बीमार होने की घटनाएं सामने आई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेयजल आपूर्ति में व्यवधान, लीकेज और अन्य समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने सभी डीएम को तहसीलों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कहा कि दाखिल-खारिज से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा के भीतर कराना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही भूमि धोखाधड़ी से संबंधित जन समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जन शिकायतों के प्रभावी निस्तारण में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारी- कार्मिकों को प्रोत्साहित किया जाए। वहीं शिकायतों के निस्तारण में विलंब करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही निर्धारित की जाए। बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, एल फैनई, डॉ. आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव शैलेश बगोली, डॉ. पंकज कुमार पांडेय, डीजीपी दीपम सेठ आदि मौजूद रहे।

स्वाइन फ्लू औऱ जल जनित बीमारी के रोकथाम को आदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वाइन फ्लू और जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए। सभी डीएम को समय-समय पर अस्पतालों का निरीक्षण करने और साफ-सफाई व्यवस्था, आवश्यक दवाइयों एवं अन्य चिकित्सा सामग्री की उपलब्धता सुनश्चित कराने को कहा गया है। सचिवालय में जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा करते हुए प्रदेश की सभी सड़कों केा गड्डा मुक्त करने के निर्देश भी दिए। सीएम ने कहा कि आगामी 15 अक्टूबर के बाद वे कभी भी सड़क मार्ग से यात्रा कर औचक निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री ने ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तीसरे चरण को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए।

संजय जी, आपकी समस्या हल हुई या नहीं..

मुख्यमंत्री ने समीक्षा के दौरान शिकायतकर्ताओं से फोन पर बात कर जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री ने अनुचित रूप से बंद की गई एक शिकायत के संबंध में संजय कुमार रावत को फोन कर कहा कि, संजय जी, मैं पुष्कर सिंह धामी बोल रहा हूं। आपकी समस्या हल हुई कि नहीं? रावत ने बताया कि उनके दिवंगत पिता के उपचार से संबंधित चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बिलों का भुगतान नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लंबित प्रकरण में तत्काल आवश्यक कार्रवाई कर भुगतान कराने को कहा। हरिद्वार की गीता ने सीएम को बताया कि उनके घर के पास तीन माह पूर्व पानी की टंकी बन चुकी है, लेकिन उससे पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हुई है। मुख्यमंत्री ने सीडीओ हरिद्वार से कड़ी नाराजगी जताते हुए मौका मुआयना कर तत्काल पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीएम ने पौड़ी की बेबी कोटनाला, और दून की शिल्पी सक्सेना से भी बात की।

छात्रवृत्ति में देरी पर जांच बिठाई

मुख्यमंत्री ने छात्रों को छात्रवृत्ति मिलने में हुई देरी के कारणों की जांच करने के निर्देश दिए। अल्मोड़ा के आयुष बिष्ट से बातचीत के दौरान सीएम ने इसके निर्देश दिए। आयुष की शिकायत के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि अब उनकी शिकायत का विभाग द्वारा समाधान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ निर्धारित समय पर मिलना सुनिश्चित किया जाए।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़नैनीताल-उत्तरकाशी में गंदा पानी पीकर सैकड़ों बीमार, सरकार ने जांच के दिए आदेश