इन उपायों से पेट्रोल-डीजल की कम होगी खपत; धामी सरकार की 10 सूत्र एडवाइजरी

लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

पुष्कर सिंह धामी सरकार ने पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने के लिए 10 सूत्र एडवाइजरी जारी की है। इनका पालन कर आम वाहन चालक आसानी से अपने खर्च और ईंधन खपत दोनों को घटा सकता है।

इन उपायों से पेट्रोल-डीजल की कम होगी खपत; धामी सरकार की 10 सूत्र एडवाइजरी

वैश्विक ईंधन संकट के बीच उत्तराखंड ने पेट्रोल -डीजल की खपत कम करने की दिशा में एक पहल की है। परिवहन विभाग ने पेट्रोल-डीजल की बचत को 10 सूत्रीय एडवाइजरी जारी कर आम लोगों को इस मुहिम से जुड़ने की अपील की है।

परिवहन उपायुक्त शैलेश कुमार तिवारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद राज्य सरकार ने ईंधन बचत को प्राथमिकता दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने विभाग को किफायती और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में विभाग ने ईंधन की खपत कम करने के लिए 10 व्यावहारिक सुझाव दिए हैं, जिनका पालन कर आम वाहन चालक आसानी से अपने खर्च और ईंधन खपत दोनों को घटा सकता है।

परिवहन विभाग ने साफ किया है कि यह पहल सिर्फ सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि आमजन की भागीदारी से सफल होगी। एडवाइजरी का मकसद ईंधन बचाने के साथ लोगों की ड्राइविंग आदतों में बदलाव लाना और पर्यावरणीय दबाव को कम करना भी है। सरकार इसे जनभागीदारी का अभियान बनाकर आम आदमी की जेब और पर्यावरण-दोनों को राहत देने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है।

वाहन का माइलेज सुधारने के लिए उठाएं ये जरूरी कदम-

स्मूथ ड्राइविंग

बार-बार अचानक स्पीड बढ़ाने या ब्रेक लगाने से बचें, इससे ईंधन खर्च बढ़ता है। सड़क की स्थिति के अनुसार सही गियर का चुनाव करें।

टायर का सही प्रेशर

वाहन के टायरों में हवा कम होने से ईंधन की खपत 5 से 10 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। इसलिए टायर प्रेशर की घर पर नियमित जांच कराएं।

एसी का सीमित प्रयोग

यात्रा के दौरान वाहन में अनावश्यक रूप से एयरकंडीशन (एसी) चलाने से बचें। एसी ऑन होने की दशा में खिड़कियां बंद रखें।

इंजन बंद करें

ट्रैफिक सिग्नल पर या 30 सेकंड से अधिक रुकने की स्थिति में वाहन का इंजन बंद कर दें। इससे माइलेज और प्रदूषण की स्थिति में फर्क आएगा।

अतिरिक्त भार हटाएं

वाहनों का बूट स्पेस खाली रखें। वाहन में हर 50 किलोग्राम अतिरिक्त वजन बढ़ने से ईंधन की खपत दो फीसदी तक बढ़ जाती है।

क्रूज कंट्रोल का सही इस्तेमाल

हाईवे पर क्रूज कंट्रोल का उपयोग करने से माइलेज में 10 प्रतिशत तक सुधार हो सकता है, लेकिन पहाड़ी रास्तों पर इसके प्रयोग से बचें।

यात्रा की प्लानिंग

सफर के दौरान जाम वाले रास्तों और पीक आवर में यात्रा से बचें। सही औरचोटे रास्तों के लिए नेविगेशन ऐप की मदद लें।

वाहनों की नियमत सर्विसिंग

अपने वाहनों की नियमित सर्विसिंग का ध्यान रखें। गाड़ी के एयर फिल्टर, इंजन ऑयल और स्पार्क प्लग समय पर बदलें, ताकि इंजन बेहतर काम करें।

कार पूलंग से मिलेगी मदद

एक ही दिशा में जाने वाले लोग आपस में कार पूल करें, जिससे कार्बन उत्सर्जन और ईंधन खर्च दोनों घटेगा।

सार्वजनिक परिवहन

निजी वाहनों की जगह सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। कम दूरी के लिए पैदल या साइकिल का इस्तेमाल करें।

ये कदम भी उठाएं

नौ व्हीकल डे, नई ईवी पॉलिसी, पर्यावरण अनुकूल परिवहन, वीआईपी काफिले में कटौती, विभाग में एक अफसर-एक वाहन और वर्क फ्रॉम होम और डिजिटल बैठक।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।