बीबी के खिलाफ ही कोर्ट पहुंच गया HIV पॉजिटिव पति, ब्लैकमेल और चरित्रहीन के आरोप लगाए
देहरादून में एचआईवी पॉजिटिव पति ने अपनी पत्नी पर ब्लैकमेलिंग और चरित्रहीन का आरोप लगाते हुए कोर्ट में गुहार लगाई है। आदेश पर पत्नी समेत तीन पर मुकदमा हुआ है।

राजधानी देहरादून में एचआईवी संक्रमित व्यक्ति ने अपनी पत्नी और ससुरालियों के खिलाफ कोर्ट में गुहार लगाई है। उसने शिकायत की कि बीवी और उसके ससुरालियों ने न सिर्फ उसे ब्लैकमेल किया, बल्कि उसकी बदनामी कर व्यवसाय भी ठप करा दिया। पीड़ित ने पत्नी पर नशा करने और गैर मर्दों से संबंध होने के भी आरोप लगाए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीन पर केस कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित का आरोप है कि उसके ससुरालियों ने एचआईवी संक्रमित होने की जानकारी सार्वजनिक की, ब्लैकमेल किया व मकान के दस्तावेज चोरी किए। इन आरोप में कोर्ट के आदेश पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले में पीड़ित की पत्नी, ससुर और साली को आरोपी बनाया गया है।
मामला क्या है
सहसपुर निवासी 36 वर्षीय व्यक्ति ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थनापत्र दे बताया कि उसका विवाह वर्ष 2019 में हुआ था। उसके दो बच्चे हैं। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी के अन्य युवकों से संबंध थे और वह नशे की भी आदी है।
अवैध संबंधों को छिपाने मुझे बदनाम किया- पीड़ित के आरोप
पीड़ित के मुताबिक, मार्च 2024 में जांच के दौरान उसे खुद के एचआईवी संक्रमित होने की जानकारी मिली। इस का उपचार चल रहा है। आरोप है कि जब उसने पत्नी के अवैध संबंधों की शिकायत ससुरालियों से की तो उन्होंने बदला लेने के लिए उसकी एचआईवी की बात रिश्तेदारों, किरायेदारों व उसके फास्टफूड रेस्टोरेंट के नियमित ग्राहकों को बता दी। पीड़ित का कहना है कि बीमारी की जानकारी फैलने से उसका रेस्टोरेंट बंद हो गया। उसे सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है।
तलाक पर 20 लाख मांगे
पीड़ित के अनुसार, तलाक मांगने पर तो उसकी साली ने 20 लाख रुपये की मांग की। साथ ही अज्ञात नंबरों से धमकियां भी दिलाई गईं। यह भी आरोप है कि अप्रैल 2026 में पत्नी ने घर की असली रजिस्ट्री चोरी कर ली। मामले में पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। इस पर कोर्ट ने पुलिस को कार्रवाई को कहा। इंस्पेक्टर प्रेमनगर नरेश राठौर ने बताया कि पीड़ित की पत्नी, ससुर और साली के विरुद्ध एचआईवी एंड एड्स एक्ट व बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Gaurav Kalaगौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


