'दीपक का मुल्लापन हम जाकर निकालेंगे', हिंदू रक्षा दल के पिंकी चौधरी ने कोटद्वार कूच का ऐलान किया

Feb 12, 2026 11:10 am IST
Gaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान

कोटद्वार में बुुजुर्ग मुस्लिम दुकानदार को बचाने के लिए बजरंग दल से उलझने वाले और खुद को मोहम्मद कहने वाले दीपक कुमार को हिंदू रक्षा दल ने धमकी दी है। नेता पिंकी चौधरी का वीडियो वायरल हो रहा है।

'दीपक का मुल्लापन हम जाकर निकालेंगे', हिंदू रक्षा दल के पिंकी चौधरी ने कोटद्वार कूच का ऐलान किया

कोटद्वार के ‘मोहम्मद’ दीपक नाम से देशभर में चर्चा आए दीपक कुमार की मुश्किल कम नहीं हो रही है। दो रोज पहले दीपक कुमार को जान से मारने वाले को 2 लाख रुपए इनाम की घोषणा की गई थी। एक युवक का इस मामले में वीडियो वायरल हुआ था। अब हिंदू रक्षा दल के नेता पिंकी चौधरी ने दीपक कुमार को धमकी दी है। वायरल वीडियो में वह कथित तौर पर कह रहे हैं कि 'इस दीपक का मुल्लापन हम जाकर निकालेंगे…'

कोटद्वार में यह पूरा विवाद 26 जनवरी को पटेल मार्ग स्थित ‘बाबा’ नाम की एक कपड़ों की दुकान को लेकर शुरू हुआ था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दुकान के नाम का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया था। इस दौरान दुकान मालिक वकील अहमद और उनके बेटे के मित्र दीपक कुमार के साथ झड़प और मारपीट की घटना सामने आई। इसी दौरान दीपक ने स्वयं को ‘मोहम्मद दीपक’ बताते हुए विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं को वहां से जाने को कहा। जिसके बाद मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

ये भी पढ़ें:
जो 'मोहम्मद' दीपक को मारेगा, 2 लाख दूंगा… सोशल मीडिया पर युवक का वीडियो वायरल
पुलिस ने मुझे थाने बुलाकर भरोसा दिलाया कि...; हमले के बाद 'मोहम्मद' दीपक
ईमानदारी की कीमत चुका रहा हूं; ‘मोहम्मद’ नाम से चर्चा में आए दीपक का दर्द

पिंकी चौधरी का वीडियो वायरल

अब हिंदू रक्षा दल के नेता पिंकी चौधरी का धमकी भरा वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में पिंकी चौधरी कह रहे हैं कि वे दीपक को सबक सिखाएंगे। उन्होंने ऐलान किया कि हिंदू रक्षा दल पूरी ताकत के साथ कोटद्वार कूच कर रही है और वे 'दीपक का मुल्लापन कोटद्वार जाकर निकालेंगे।' पिंकी चौधरी ने दीपक कुमार पर हिंदुओं का उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया।

कुछ दिन पहले मारने पर 2 लाख का ईनाम वाला वीडियो

कुछ दिन पहले दीपक कुमार के नाम धमकी भरा एक और वीडियो आया था। वीडियो में लंबी-लंबी पूछों वाले एक युवक ने दीपक को जान से मारने वाले को दो लाख रुपए ईनाम का ऐलान किया था। जिस पर दीपक ने खुद पुलिस के पास मामले में शिकायत की थी।

पुलिस के अनुसार, तकनीकी एवं अन्य माध्यमों से की गई जांच में सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट प्रसारित करने वाले युवक की पहचान बिहार के मोतीहारी के रहने वाले उत्कर्ष कुमार सिंह के रूप में हुई जिसके बाद बिहार पुलिस के समन्वय से युवक को उसके घर के नजदीकी थाने लाकर पूछताछ की गई।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर उसके 'फॉलोअर' नहीं बढ़ रहे थे जबकि दीपक लगातार 'ट्रेंडिंग' में चल रहा था ।

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख