यात्रियों से भरी हिमाचल की बस उत्तराखंड में खाई में गिरी, 3 की मौत और 33 जख्मी

लाइव हिन्दुस्तान, शिमला/देहरादून
Follow us on Google News
share

शिमला जिले के चौपाल उपमंडल से सिरमौर जिला के पांवटा साहिब जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस उत्तराखंड में दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 से ज्यादा जख्मी हो गए।

uttarakhand accident

शिमला जिले के चौपाल उपमंडल से सिरमौर जिला के पांवटा साहिब जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस उत्तराखंड में दुर्घटना का शिकार हो गई। यह हादसा सुबह उत्तराखंड के कालसी क्षेत्र अंतर्गत कुआनु, मीनाक रोड पर हुआ, जब बस एक अन्य वाहन को पास देते समय अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में चालक समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 33 अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हिमाचल व उत्तराखंड के सीमावर्ती इलाके में हादसा हुआ है।

दुर्घटनाग्रस्त बस एचआरटीसी के नेरवा डिपो की थी, जिसका नंबर एचपी-66ए-2588 है। बस में कुल 36 यात्री सवार थे। बस चौपाल से पांवटा साहिब के लिए निर्धारित समय पर रवाना हुई थी। इसमें चालक दिनेश शर्मा और परिचालक जगदीश चंद तैनात थे। एचआरटीसी के एक अधिकारी ने हादसे की पुष्टि की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सड़क संकरी होने के कारण बस को सामने से आ रहे वाहन को पास देने की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे।

घटना की सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम देहरादून (CCR) द्वारा संबंधित एजेंसियों को अवगत कराया गया। इसके बाद उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) को अलर्ट किया गया। सेनानायक एसडीआरएफ अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर पोस्ट डाकपत्थर, चकराता, मोरी और त्यूणी से एसडीआरएफ की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। एसडीआरएफ, उत्तराखंड पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। गहरी खाई होने और दुर्गम क्षेत्र के कारण रेस्क्यू कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। घायलों को खाई से निकालकर एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

एचआरटीसी की ओर से भी अधिकारियों की एक टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई है ताकि घायलों और मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता दी जा सके। परिचालक जगदीश चंद से दूरभाष पर हुई बातचीत में बताया गया कि हादसे के समय बस में करीब 36 यात्री सवार थे। फिलहाल मृतकों की पहचान और उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन ने कहा है कि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जाएगी।

इनकी चली गई जान

1- यासमीन बेगम पत्नी नेक मौहम्मद निवासी - ग्राम- क्यारला, नेरवा, हिमाचल प्रदेश, उम्र- 46 वर्ष

2- रिचा पत्नी वीरेन्द्र निवासी: ग्राम- बिजमल, तह०- नेरवा, शिमला, हिमाचल प्रदेश, उम्र- 30 वर्ष

3- धन बहादुर पुत्र अज्ञात निवासी ग्राम- क्यारला, नेरवा, हिमाचल प्रदेश

रिपोर्ट : यूके शर्मा

Sudhir Jha

लेखक के बारे में

Sudhir Jha

सुधीर झा | वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम लीड
(दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश)


सुधीर झा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार और संपादकीय नेतृत्वकर्ता हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में LiveHindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित 8 राज्यों की कवरेज संभालने वाली स्टेट टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। वे राजनीति, अपराध और प्रशासन से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर विश्लेषणात्मक रिपोर्ट तक, तथ्य-आधारित और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।


15 सालों का अनुभव

सुधीर झा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। दैनिक आज समाज और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की ग्राउंड रिपोर्टिंग के बाद उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, न्यूजट्रैक और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क के अनुभव ने उनकी विश्लेषणात्मक समझ को और व्यापक बनाया। डिजिटल पत्रकारिता में उन्हें होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता प्राप्त है।


विश्वसनीय खबरों का लेखन

सुधीर झा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होमपेज मैनेजमेंट, लाइव इवेंट कवरेज (जैसे लोकसभा चुनाव और केंद्रीय बजट), हाइपरलोकल रिपोर्टिंग और कंटेंट क्वालिटी कंट्रोल में विशेषज्ञता रखते हैं। उनकी संपादकीय शैली में स्पीड और वेरिफिकेशन का संतुलन प्रमुख है। वे जमीनी स्रोतों, स्ट्रिंगर्स और रिपोर्टर्स के साथ समन्वय कर एक्सक्लूसिव और इम्पैक्टफुल स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वे प्रत्येक खबर में मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, सभी पक्षों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों की राय शामिल करने पर जोर देते हैं। सुधीर झा न्यूज राइटिंग में विश्वसनीयता और निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखते हैं। उनकी संपादकीय प्राथमिकता सार्वजनिक हित, निष्पक्षता और तथ्यपरकता है। सुधीर झा का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है।


शिक्षा और सम्मान

सुधीर झा ने कंप्यूटर साइंस में स्नातक किया है और दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘Digi Journo of the Year 2024–25’ और ‘Digital Content Award 2023–24’ से सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले उन्हें 'हम से सीखो' विशेष कैंपेन के लिए भी सम्मानित किया गया है।


विशेषज्ञता

राजनीति, अपराध और प्रशासनिक मामलों की गहन व तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग
ब्रेकिंग न्यूज मैनेजमेंट और मल्टी-स्टेट हाइपरलोकल कवरेज लीडरशिप
डिजिटल होमपेज ऑप्टिमाइजेशन और रियल-टाइम कंटेंट स्ट्रेटेजी
लाइव इवेंट कवरेज (लोकसभा चुनाव, केंद्रीय बजट) और विश्लेषणात्मक लेखन
मल्टी-सोर्स वेरिफिकेशन, संपादकीय गुणवत्ता नियंत्रण और टीम मेंटरशिप

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़यात्रियों से भरी हिमाचल की बस उत्तराखंड में खाई में गिरी, 3 की मौत और 33 जख्मी