निहंगों ने पहले हमला किया, अब आंदोलन की चेतावनी, उत्तराखंड के दो शहरों में इंटरनेट बंद; ITBP तैनात

लाइव हिन्दुस्तान, रुद्रप्रयाग/कर्णप्रयाग
Follow us on Google News
share

उत्तराखंड के कर्णप्रयाग और रुद्रप्रयाग में निहंगों के भारी हंगामे के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। निहंगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। पुलिस ने धारा 163 लागू कर दी है और इंटरनेट सेवा बंद है।

निहंगों ने पहले हमला किया, अब आंदोलन की चेतावनी, उत्तराखंड के दो शहरों में इंटरनेट बंद; ITBP तैनात

उत्तराखंड के कर्णप्रयाग और रुद्रप्रयाग में निहंगों की स्थानीय लोगों से मारपीट और तलवारबाजी की घटना के बाद अभी भी तनाव बना हुआ है। निहंगों ने आज आंदोलन की चेतावनी दी है। पुलिस ने ऐहतियातन दोनों जगहों पर धारा 163 लागू की है। इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। सुरक्षा के लिए आईटीबीपी और पुलिस के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। बता दें कि कर्णप्रयाग के बाद रुद्रप्रयाग में भी निहंगों ने हंगामा किया था। यहां गुरुद्वारा में सेवादार से मारपीट की और यात्री को बंधक बनाया था। निहंग कर्णप्रयाग में घटना को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधन की तरफ से स्टैंड न लेने को लेकर आक्रोशित थे।

बता दें कि रुद्रप्रयाग चारधाम यात्रा का प्रमुख केंद्र है। यहीं से यात्रा बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए निकलती है। वहीं, चमोली जिले का कर्णप्रयाग हेमकुंड साहिब और बदरीनाथ यात्रा का प्रमुख केंद्र है। ताजा जानकारी के अनुसार, फिलहाल दोनों शहरों में स्थिति सामान्य है, लेकिन भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस और आईटीबीपी के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। आज निहंगों ने कर्णप्रयाग और रुद्रप्रयाग की घटना को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है।

निहंगों का कर्णप्रयाग और रुद्रप्रयाग में उत्पात

हेमकुंड साहिब यात्रा पर आए निहंग सिखों के एक समूह ने गुरुद्वारे में जमकर हंगामा किया, जिसके बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा है। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी है और मौके पर पुलिस के साथ आईटीबीपी के जवान तैनात कर दिए गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निहंगों ने गुरुद्वारे के सेवादार के साथ मारपीट की और एक व्यक्ति को कुछ देर तक बंधक बनाकर रखा।

गुरुद्वारा की छत पर पत्थर लेकर चढ़े थे निहंग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ निहंगों ने गुरुद्वारे की छत पर चढ़कर पथराव की धमकी भी दी। बताया जा रहा है कि यह विरोध 16 जून को कर्णप्रयाग में हुई किसी घटना को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधन की चुप्पी से उपजा है।

कोतवाली प्रभारी सुरेश बलूनी के अनुसार, गुरुद्वारे के भीतर सात निहंगों सहित आठ लोग मौजूद हैं, जिन्हें बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं। वहीं, इस मामले को लेकर सरकार सख्त हो गई है। गृह सचिव शैलेश बगोली ने स्पष्ट किया कि मामले को सांप्रदायिक रंग देने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आईजी गढ़वाल को निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने जनता और श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने की अपील की है।

कर्णप्रयाग की घटना को लेकर जांच के आदेश

उधर, उत्तराखंड सरकार ने चमोली जिले के कर्णप्रयाग में हाल में हेमकुंड यात्रा से लौट रहे निहंग सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद के प्रकरण की जांच का आदेश दिया है। प्रदेश के गृह सचिव शैलेश बगोली ने यहां बताया कि गढ़वाल के पुलिस महानिरीक्षक को मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी पक्षों को सुनने के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बगोली ने बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) से भी पूरे प्रकरण की स्थिति रिपोर्ट तलब की गई है। उन्होंने कहा कि मामले को किसी भी प्रकार से धार्मिक विवाद का स्वरूप देना उचित नहीं है और प्रकरण को सांप्रदायिक रंग देने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।