Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़High alert in Uttarakhand after Delhi blast security tightened at Char Dham shrines and international borders
दिल्ली बम धमाके के बाद उत्तराखंड में भी हाईअलर्ट, चारधामों और इंटरनेशनल बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ी

दिल्ली बम धमाके के बाद उत्तराखंड में भी हाईअलर्ट, चारधामों और इंटरनेशनल बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ी

संक्षेप:

दिल्ली बम धमाके के बाद उत्तराखंड में भी हाई अलर्ट है। सरकार के निर्देश पर चारधामों, इंटरनेशनल बॉर्डर और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Nov 11, 2025 10:52 am ISTGaurav Kala देहरादून
share Share
Follow Us on

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम कार में हुए बम धमाके के बाद उत्तराखंड में पुलिस हाईअलर्ट पर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चारों धाम, अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमाओं, रेलवे स्टेशनों समेत अन्य भीड़-भाड़ वाली जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। खुद देहरादून एसएसपी की अगुवाई में पुलिस भीड़-भाड़ वाले इलाकों में 24 घंटे सघन चेकिंग अभियान चला रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सीएम धामी ने संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बम धमाके की घटना पर दुख जताते हुए इसमें मारे गए लोगों और घायलों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

ये भी पढ़ें:IS हैंडलर के संपर्क में था 'AK-47' वाला डॉक्टर, फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल पर खुलासा
ये भी पढ़ें:धमाका इतना तेज, आवाज सुनकर ही चली गई जान; दिल्ली ब्लास्ट का ये वीडियो रुला देगा

चारधामों और सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ी

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने पुलिस को प्रदेशभर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए। डीजीपी दीपम सेठ ने सभी जिलों के कप्तानों निर्देश दिए हैं कि राज्य की अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमाओं, चारधाम सहित सभी धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, मॉल, बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में 24 घंटे सघन चेकिंग की जाए।

उन्होंने प्रदेशवासियों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कोई भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या सामान दिखे तो तुरंत डायल 112 पर कंट्रोल रूम में सूचना दें।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।