बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर हाईटेंशन लाइन से टकराया, सवार थे 6 तीर्थयात्री; हड़कंप

Gaurav Kala नई टिहरी
Follow us on Google News
share

बुधवार सुबह बदरीनाथ से देहरादून के लिए लौट रहा हेलीकॉप्टर टिहरी के पास बड़े हादसे का शिकार होते बच गया। हेलीकॉप्टर हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। हेलीकॉप्टर में 6 तीर्थयात्री सवार थे। 

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर हाईटेंशन लाइन से टकराया, सवार थे 6 तीर्थयात्री; हड़कंप

नई टिहरी में बुधवार सुबह एक बड़ा हवाई हादसा होते-होते टल गया। चम्बा-आराकोट मार्ग पर सत्यों-सकलाना क्षेत्र के नवागांव में एक हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी के बाद खेतों में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। राहत की बात यह रही कि हेलीकॉप्टर में सवार पायलट समेत सभी 6 लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर यात्रियों को बदरीनाथ से देहरादून के लिए लौट रहा था।

जानकारी के अनुसार, ट्रांस भारत एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर बदरीनाथ धाम से देहरादून की ओर जा रहा था। उड़ान के दौरान चम्बा-आराकोट क्षेत्र के ऊपर अचानक हेलीकॉप्टर हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसके पिछले हिस्से को नुकसान पहुंचा। स्थिति गंभीर होते देख पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर की नवागांव के खेतों में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करा दी।

हादसे की सूचना से हड़कंप

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में लेकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक जांच में सभी यात्री सुरक्षित पाए गए हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

हेलीकॉप्टर के खेत में उतरने की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। प्रशासन ने लोगों को हेलीकॉप्टर से दूर रहने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। फिलहाल घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। एविएशन और तकनीकी एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर हेलीकॉप्टर हाईटेंशन लाइन के इतने करीब कैसे पहुंचा और तकनीकी नुकसान कितना गंभीर है।

चारधाम के लिए रजिस्ट्रेशन पहले से ज्यादा आसान

चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अब रजिस्ट्रेशन कराना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है। पर्यटन विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए वाट्सएप आधारित सेवा शुरू की है, जिसके जरिए लोग घर बैठे मोबाइल फोन से यात्रा पंजीकरण करा सकते हैं। इसके लिए विभाग ने 83948 33833 नंबर जारी किया है। यात्री को सिर्फ वाट्सएप पर “Yatra” लिखकर मैसेज भेजना होगा, जिसके बाद पूरी प्रक्रिया और जरूरी गाइडलाइन अपने आप मिल जाएगी। इसी प्लेटफॉर्म के जरिए दस्तावेज अपलोड कर यात्रा पास भी हासिल किया जा सकता है।

मौसम और जाम की लाइव डिटेल

यह सेवा सिर्फ रजिस्ट्रेशन तक सीमित नहीं है। श्रद्धालुओं को यात्रा मार्ग की स्थिति, मौसम का लाइव अपडेट और रास्तों के बंद या खुलने की जानकारी भी इसी नंबर पर मिल रही है। इसके अलावा हेली सेवा, होटल और होमस्टे बुकिंग जैसी सुविधाएं भी एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई गई हैं। पर्यटन विभाग का कहना है कि यह सिंगल विंडो सिस्टम चारधाम यात्रियों के लिए काफी मददगार साबित हो रहा है।

केदारनाथ में 1 माह के भीतर 61 तीर्थयात्रियों की मौत

वहीं, दूसरी तरफ केदारनाथ यात्रा में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां चिंता का कारण बनी हुई हैं। यात्रा शुरू होने के करीब एक महीने के भीतर 61 तीर्थ यात्रियों की मौत हो चुकी है, जिनमें अकेले 33 मौतें केदारनाथ धाम में हुईं। विशेषज्ञों के मुताबिक केदारनाथ 11 हजार फीट से ज्यादा ऊंचाई पर स्थित है, जहां ऑक्सीजन की कमी, हाई ब्लड प्रेशर और हाई एल्टीट्यूड सिकनेस जैसी समस्याएं यात्रियों के लिए खतरा बन रही हैं, खासकर मैदानी इलाकों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।