ऋषिकेश में बारिश के बाद फसलों को भारी नुकसान, किसानों के चेहरे पर छाई चिंता
Uttarakhand News: श्यामपुर, कांगड़ी, गाजीवाली, सजनपुर, बाहर पीली, पीली पड़ाव सहित पूरे श्यामपुर-लालढांग क्षेत्र में कटी और खड़ी दोनों तरह की फसल प्रभावित हुई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

Uttarakhand News: उत्तराखंड में बीते 24 घंटे से जारी रुक-रुक कर बूंदाबांदी और तेज बारिश से किसानों की गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। श्यामपुर, कांगड़ी, गाजीवाली, सजनपुर, बाहर पीली, पीली पड़ाव सहित पूरे श्यामपुर-लालढांग क्षेत्र में कटी और खड़ी दोनों तरह की फसल प्रभावित हुई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
बारिश से खड़ी फसल भीग गई
अप्रैल के दूसरे सप्ताह में बदले मौसम के बीच अधिकांश स्थानों पर गेहूं की कटाई अंतिम चरण में थी। इसी दौरान हुई बारिश से खेतों में पड़ी कटी फसल भीग गई है। लंबे समय तक जमीन पर नमी बने रहने से दानों के काले पड़ने और अंकुरित होने का खतरा बढ़ गया है, जिससे फसल की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है।
जल्द मौसम साफ नहीं हुआ तो…
खेतों में पानी भरने और लगातार नमी के कारण खड़ी फसल भी कई जगह झुक गई है, जिससे कटाई कार्य प्रभावित हुआ है। वहीं, वर्तमान में भीगी हुई फसल को लेकर किसानों की चिंता बनी हुई है। यदि मौसम जल्द साफ नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में थ्रेसर मशीन से गेहूं निकालने में दिक्कतें आ सकती हैं और लागत बढ़ने की संभावना है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान खेतों पर पहुंचकर फसल की स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
बारिश से उत्पादन और गुणवत्ता दोनों प्रभावित
कई किसानों का कहना है कि बारिश के चलते तैयार फसल को नुकसान होने से उत्पादन और गुणवत्ता दोनों पर असर पड़ सकता है। मौसम की स्थिति को देखकर अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। ऐसे में किसान मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि बची हुई फसल को सुरक्षित किया जा सके।
LH_Print, Dehradun, Kumud Nautiyal
लेखक के बारे में
Ratan Guptaरतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।
रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।
लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।
रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।
इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


