Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़harki pauri haridwar shoes chappal ban security upgrade
हरकी पैड़ी पर जूते-चप्पल पहने यात्रियों को नहीं मिलेगी एंट्री, सुरक्षा के भी होंगे इंतजाम

हरकी पैड़ी पर जूते-चप्पल पहने यात्रियों को नहीं मिलेगी एंट्री, सुरक्षा के भी होंगे इंतजाम

संक्षेप:

हरिद्वार की हरकी पैड़ी पर अब कोई भी जूते-चप्पल पहनकर प्रवेश नहीं कर पाएगा, जिसके लिए अक्तूबर 2026 से छह प्रवेश द्वारों पर क्लॉक रूम और मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे।

Sat, 6 Sep 2025 05:47 AMAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, सागर जोशी। हरिद्वार
share Share
Follow Us on

हरकी पैड़ी पर कोई भी जूते-चप्पल पहनकर प्रवेश नहीं कर पाएगा। इस व्यवस्था को अक्तूबर 2026 से लागू किया जाएगा। इसके तहत छह मुख्य प्रवेश द्वारों पर क्लॉक रूम और मेटल डिटेक्टर लगाए जाएंगे, जहां श्रद्धालु अपने जूते-चप्पल सुरक्षित रखकर नंगे पांव गंगा दर्शन करेंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मेला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि पंतद्वीप, अपर रोड, कांगड़ा घाट, सीसीआर शिव सेतु, संजय पुल और हाथी पुल के दोनों ओर क्लॉक रूम और मेटल डिटेक्टर बनाए जाएंगे। प्रत्येक प्वाइंट पर पुलिस बल की तैनाती होगी। इसको लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक भी हो चुकी है। श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित ढंग से नियंत्रित करने और सुरक्षा जांच को पुख्ता बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

पूरे क्षेत्र में बिछेगी मैट

नंगे पांव चलने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरे हरकी पैड़ी क्षेत्र में मैट बिछाई जाएगी। इसके साथ ही घाट क्षेत्र में अवैध फड़, भीख मांगने वालों और लावारिस पशुओं का प्रवेश पूरी तरह वर्जित होगा।

टोकन प्रणाली

क्लॉक रूम में जूते-चप्पल सुरक्षित रखने के लिए टोकन प्रणाली लागू की जाएगी। श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो, इसके लिए आधुनिक इंतजाम किए जाएंगे।

सुरक्षा व्यवस्था

प्रत्येक एंट्री प्वाइंट पर पुलिस बल तैनात रहेगा। मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही श्रद्धालु हरकी पैड़ी क्षेत्र में प्रवेश कर सकेंगे।

धार्मिक स्वरूप

हरकी पैड़ी की पवित्रता बनाए रखने के लिए प्रशासन कदम उठा रहा है। नई व्यवस्था से हरकी पैड़ी का धार्मिक स्वरूप और सशक्त होगा।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।