Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़harish rawat angry on bjp warned that he will go court against his ai video portrayed him as pak spy
BJP के खिलाफ हरीश रावत ने कर ली कोर्ट जाने की तैयारी, PAK जासूस दिखाने पर आगबबूला

BJP के खिलाफ हरीश रावत ने कर ली कोर्ट जाने की तैयारी, PAK जासूस दिखाने पर आगबबूला

संक्षेप:

मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि मैं कल पुलिस स्टेशन पहुंचा था। काफी संघर्ष के बाद आखिरकार 4 घंटे बाद एफआईआर (FIR) दर्ज हो गई। मैं इस घटिया दुष्प्रचार का पर्दाफाश करूंगा। मैं गांव स्तर के प्रधानों, जनप्रतिनिधियों और सभी को पत्र भी लिखूंगा।

Dec 24, 2025 12:48 pm ISTUtkarsh Gaharwar देहरादून, एएनआई
share Share
Follow Us on

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत को एआई वीडियो से पाकिस्तान का जासूस दिखाने पर राजनीति गरमा गई है। हरीश रावत ने इस बाबत एफआईआर दर्ज करा दी है और अब उन्होंने भाजपा के इस कृत्य के खिलाफ कोर्ट जाने की भी तैयारी कर रहे हैं। हरीश रावत इसके अलावा गांव के प्रधानों, जनप्रतिनिधियों और सभी को पत्र भी लिखेंगे। उन्होंने कहा कि मैं इस घटिया दुष्प्रचार का पर्दाफाश करूंगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि मैं कल पुलिस स्टेशन पहुंचा था। काफी संघर्ष के बाद आखिरकार 4 घंटे बाद एफआईआर (FIR) दर्ज हो गई। मैं इस घटिया दुष्प्रचार का पर्दाफाश करूंगा। मैं गांव स्तर के प्रधानों, जनप्रतिनिधियों और सभी को पत्र भी लिखूंगा। उन्होंने आगे कहा कि किसी की देशभक्ति पर शक करने वाले आप कौन होते हैं? यह उस नफरत की पराकाष्ठा है जो भाजपा अपने विरोधियों के लिए अपने दिल में रखती है। मैं अदालत भी जाऊंगा।

इससे पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा द्वारा सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ चलाए जा रहे कथित भ्रामक प्रचार के विरोध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। रावत ने नेहरू कॉलोनी पुलिस स्टेशन पहुंचकर पेन ड्राइव और अन्य सबूतों के साथ लिखित शिकायत सौंप दी है। इस शिकायत के आधार पर सूचना प्रौद्योगिकी (संशोधन) अधिनियम, 2008 की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है।

रावत ने आरोप लगाया कि पुलिस को एफआईआर दर्ज करने में चार घंटे का समय लगा, जो एक आम आदमी की मुश्किलों को दर्शाता है। रावत ने भाजपा अध्यक्ष और उनके सहयोगियों पर एआई (AI) का गलत इस्तेमाल कर उनकी छवि खराब करने और सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने भरोसा जताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस दोषियों को सजा दिलाएगी।

बता दें कि भाजपा के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर हाल ही में एक एआई-जनरेटेड (AI-generated) रील अपलोड की गई, जिसमें हरीश रावत को तुष्टीकरण के समर्थक के रूप में दिखाया गया है। रील में एक कांग्रेस नेता को यह कहते सुना जा सकता है कि "मैं मुस्लिमों की शरण लेता हूं, मैं दरगाहों की शरण लेता हूं, मैं लव जिहाद की शरण लेता हूं"। वीडियो में दरगाह का निर्माण दिखाया गया है और कुछ लोग 'देवभूमि' को दरगाहों की भूमि में बदलने की बात करते हुए मुस्कुरा रहे हैं।

रील के अंत में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पुलिस बल और बुलडोजर के साथ चलते हुए दिखाया गया है। रावत ने दावा किया कि एक "फर्जी" भाजपा प्लेटफॉर्म से एक और एआई वीडियो अपलोड किया गया, जिसमें उन्हें जासूसी करने वाला गद्दार पाकिस्तानी एजेंट बताया गया है। भाजपा ने इस दूसरे वीडियो (पाकिस्तानी एजेंट वाले) से किसी भी तरह के संबंध होने से इनकार किया है।

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।