हरकी पैड़ी में अस्थियों को फैक्ट्री भेज देते हैं; वृंदावन वाले संजय कृष्ण भैया का बयान तूल पकड़ा

लाइव हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक संजय कृष्ण भैया का आपत्तिजनक बयान तूल पकड़ने लगा है। उन्होंने कहा था कि हरकी पैड़ी में विसर्जित अस्थियों को फैक्ट्री भेजा जाता है।

हरकी पैड़ी में अस्थियों को फैक्ट्री भेज देते हैं; वृंदावन वाले संजय कृष्ण भैया का बयान तूल पकड़ा

हरिद्वार हर की पैड़ी पर होने वाले अस्थि विसर्जन कर्म को लेकर आपत्तिजनक बयान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। श्री गंगा सभा की ओर से तीर्थ पुरोहित डॉ. भव्य नारायण ने कथावाचक संजय कृष्ण भैया के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत की है। बयान वायरल होने के बाद श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने कड़ी निंदा करते हुए मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी थी।

डॉ. भव्य नारायण ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से कथावाचक संजय कृष्ण भैया, वृन्दावन वाले ने कहा कि हरिद्वार में केवल एक ही घाट पर अस्थि विसर्जन कराया जाता है और वहां जाल लगाकर अस्थियों को एक-दो माह बाद बाहर निकाल लिया जाता है।

क्या कहा था

उन्हें देहरादून स्थित प्लेट बनाने वाली फैक्ट्री में भेज दिया जाता है। उनका यह व्यक्त्वय पूर्णतः असत्य, निराधार, भ्रामक और झूठा है। यह कथन समाज में भ्रम फैलाने वाला है। बिना किसी तथ्य, प्रमाण और आधार के इस प्रकार का बयान देकर हरिद्वार की धार्मिक गरिमा, तीर्थ परंपराओं एवं सनातन धर्म की पवित्र मान्यताओं को बदनाम करने का प्रयास किया गया है।

श्री गंगा सभा ने बयान पर जताई आपत्ति

उन्होंने बताया कि पवित्र धार्मिक संस्कार के संबंध में अपमानजनक बातें कहना हिंदू धर्म, सनातन परंपराओं एवं करोड़ों श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का अपमान है। इसके अतिरिक्त यह वक्तव्य तीर्थ पुरोहित समाज की साख एवं सम्मान को भी क्षति पहुंचाने वाला है। इसे तीर्थनगरी हरिद्वार को बदनाम करने की दृष्टि से दिया गया है। भ्रामक और असत्य कथनों के माध्यम से हिंदू धर्म एवं उसकी पवित्र परंपराओं के प्रति जनमानस में अविश्वास उत्पन्न करने का प्रयास किया गया है। सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रसार हुआ है। उन्होंने मांग की है कि संबंधित डिजिटल सामग्री को सुरक्षित कर उसकी जांच कराई जाए और मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

पुलिस ने कहा- जांच कर रहे

निर्दोष सिद्ध होने तक के लिए उनकी सभी कथाओं पर विराम लगाने की मांग भी की है। श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि श्री गंगा सभा की ओर से तीर्थ पुरोहित डा. भव्य नारायण ने कथावाचक संजय कृष्ण भैया के खिलाफ ई एफआईआर दर्ज कराई है। नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। ई एफआईआर प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Gaurav Kala

लेखक के बारे में

Gaurav Kala

गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य

संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।


सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।


डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।


पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।