पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में युवा कांग्रेस निकालेगी झोटा-बुग्गी यात्रा

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

युवा कांग्रेस ने हरिद्वार में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में झोटा-बुग्गी यात्रा निकाली। बैठक में नेताओं ने कहा कि महंगाई आम लोगों की जेब पर असर डाल रही है। उन्होंने लोगों से यात्रा में शामिल होने की अपील की।

पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में युवा कांग्रेस निकालेगी झोटा-बुग्गी यात्रा

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में युवा कांग्रेस हरिद्वार के बैनर तले रविवार को चंद्राचार्य चौक से वाल्मीकि चौक तक शाम चार बजे झोटा-बुग्गी यात्रा निकाली जाएगी। इसे सफल बनाने के लिए ऋषिकुल स्थित कार्यालय में युवा कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आंदोलन की रूपरेखा तय की गई।

बैठक का आयोजन

बैठक में युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिला उपाध्यक्ष गौरव चौहान और पूर्व प्रदेश महासचिव सागर बेनीवाल ने कहा कि डीजल-पेट्रोल के लगातार बढ़ते दामों से महंगाई चरम पर पहुंच गई है। इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है और परिवारों का बजट बिगड़ रहा है।

महंगाई का प्रभाव

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी और मनोज सैनी ने कहा कि डीजल महंगा होने से परिवहन लागत बढ़ती है, जिसका असर सब्जियों, राशन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर पड़ता है।

जनता से अपील

पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा और महानगर महासचिव सार्थक ठाकुर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का पूरा बोझ आम जनता पर डाला जा रहा है। उन्होंने लोगों से यात्रा में शामिल होकर विरोध दर्ज कराने की अपील की। बैठक में समीर अंसारी, रानीपुर विधानसभा अध्यक्ष सौरभ सैनी, संजय राणा, राहुल चौहान, जवाहर चावला, मोहित कुकेजा, शिवम वाल्मीकि, राजू चित्कारा और राजबीर सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

युवा कांग्रेस ने किसके विरोध में यात्रा निकाली?
युवा कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में यात्रा निकाली।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।