स्मार्ट मीटर के खिलाफ विद्युत कार्यालय का किया घेराव
हरिद्वार, संवाददाता।स्मार्ट मीटर के खिलाफ विद्युत कार्यालय का किया घेरावस्मार्ट मीटर के खिलाफ विद्युत कार्यालय का किया घेरावस्मार्ट मीटर के खिलाफ विद्
स्मार्ट मीटर के विरोध में युवा कांग्रेस ने गुरुवार को नगर निगम स्थित ऊर्जा निगम कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान अधिशासी अभियंता के नहीं मिलने पर कार्यकर्ताओं ने उनके कार्यालय में ही धरना प्रदर्शन कर विरोध दर्ज किया। गुरुवार को धरना-प्रदर्शन के दौरान सहायक अभियंता ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बात सुनी। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के कारण उपभोक्ताओं को बहुत परेशानी हो रही है। जिसका पहले बिल एक हजार रुपये आता था उसका स्मार्ट मीटर लगने पर कम से कम 5000 रुपये बिल आ रहा है। जो आम आदमी के लिए बहुत ज्यादा है। इसलिए वो लोग स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध कर रहे हैं।
पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना, नितिन तेश्वर ने कहा कि जब उपभोक्ता स्मार्ट मीटर नहीं लगवाना चाहता है तो ऊर्जा निगम जबरदस्ती किसलिए लोगों का स्मार्ट मीटर लगा रहा है। तमिलनाडु में सरकार ने स्वयं स्मार्ट मीटर का विरोध कर दिया है तो फिर उत्तराखंड में जबरदस्ती किसलिए हो रही है। किसी की आय दस हजार रुपये महीना है और उसका बिल सात हजार आयेगा तो वह गुजारा कैसे करेगा। प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल, संजय सैनी ने कहा कि बिना किसी जांच के स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं पर थोपे जा रहे हैं। भाजपा सरकार सिर्फ पूंजीपतियों की कम्पनियों को लाभ पहुंचाने के लिए गरीब जनता के साथ धोखा कर रही है। सरकार बिना सोचे समझे जनता को परेशान करने के लिए नए नए नियम लागू कर देती है। प्रदर्शनकारियों में महानगर उपाध्यक्ष परितोष त्यागी, पार्षद अकरम अंसारी, मयंक सिंह, रविश भटीजा, यश शर्मा, विशाल प्रधान, लक्की महाजन, समर्थ अग्रवाल, आयान सैफी, कार्तिक शर्मा, इदरीश मंसूरी, जितेंद्र चौधरी, नमन अग्रवाल, मनोज जाटव, डॉ. मेहरबान, आकाश, विशाल, सुमित, आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


