यूथ कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

हरिद्वार में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने में विफल रही है।

यूथ कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप

हरिद्वार, संवाददाता। नीट प्रवेश परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर मंगलवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कनखल में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। कार्यक्रम का संयोजन यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया ने किया है। उत्कर्ष वालिया ने कहा कि नीट परीक्षा में हुई अनियमितताओं ने देशभर के छात्रों और अभिभावकों का भरोसा तोड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने में पूरी तरह विफल रही है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुरली मनोहर ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

महानगर अध्यक्ष यूथ कांग्रेस अंकुर सैनी और इसरार सलमानी ने कहा कि पेपर लीक प्रकरण ने शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष यूथ कांग्रेस एडवोकेट विवेक जगरिया और धनीराम शर्मा ने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार और निष्पक्ष परीक्षा देने में असफल साबित हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।