Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsYouth Attacked with Sticks and Sharp Weapons During Diwali in Ranipur
दीपावली की रात हुए विवाद में 45 पर मुकदमा दर्ज

दीपावली की रात हुए विवाद में 45 पर मुकदमा दर्ज

संक्षेप: रानीपुर क्षेत्र में दीपावली की रात एक युवक पर पटाखे जलाने के दौरान हमला हुआ। 45 से 50 युवकों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया, जिससे युवक और उसके परिजन घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर...

Sun, 26 Oct 2025 10:59 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share Share
Follow Us on

रानीपुर क्षेत्र में दीपावली की रात एक युवक पर पटाखे जलाने के दौरान लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। अचानक हुए इस हमले में युवक समेत उसके परिजन घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रानीपुर क्षेत्र की विष्णुलोक कॉलोनी निवासी राजन कुमार पुत्र महेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 अक्तूबर की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे उसका छोटा भाई सागर घर के सामने टंकी के पास पटाखे जला रहा था। इसी दौरान 45 से 50 युवक एक साथ वहां पहुंचे और लाठी-डंडों, सरियों व धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

सागर की चीख-पुकार सुनकर जब परिवार के सदस्य बाहर आए तो भीड़ ने उन पर भी हमला कर दिया। राजन के अनुसार, उन्होंने हाथ जोड़कर गुहार लगाई, लेकिन हमलावर नहीं माने और अंधाधुंध प्रहार करते रहे। इस दौरान कई लोगों को चोटें आईं। राजन ने तहरीर में जिन युवकों के नाम बताए हैं, उनमें मिराज, सलमान, फैजान, मुख्तियार, नदीम, साहिल और साकीम शामिल हैं। बताया गया कि सभी आरोपी स्थानीय निवासी हैं और आपसी रंजिश के चलते उन्होंने हमला किया। घटना के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। पड़ोसियों ने किसी तरह घायलों को बचाकर घरों में शरण दिलाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू में किए और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपियों की तलाश की जा रही है।