घर से मोबाइल चोरी कर भागने वाले को पुलिस के हवाले किया
हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में एक युवक ने घर में घुसकर मोबाइल चुराया। जब वह भागने लगा, तो परिवार और स्थानीय लोगों ने उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

हरिद्वार, संवाददाता। कनखल क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक ने घर में घुसकर मोबाइल चोरी कर भागने लगा। परिवार और स्थानीय लोगों ने पीछा कर उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बाल्मीकि बस्ती निवासी सन्नी ने शिकायत देकर बताया कि रविवार सुबह करीब छह बजे राहुल नाम का युवक उसके घर में घुस आया और मोबाइल फोन चोरी कर फरार होने लगा। शोर मचाने पर सन्नी ने अपने साथियों निखिल और साहिल के साथ मिलकर आरोपी का पीछा किया। कुछ दूरी पर युवक को चोरी किए गए मोबाइल सहित पकड़ लिया गया।
बताया गया कि भागने की कोशिश में आरोपी गिर पड़ा। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


