Haridwar News: मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप में पांच पर केस दर्ज

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

Haridwar News: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर महदूद गांव में एक युवक ने पांच लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि 28 अगस्त की रात वह एक दोस्त के साथ दुकान पर गया था, जहाँ आरोपियों ने शराब के नशे में उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की।

Haridwar News: मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप में पांच पर केस दर्ज

Haridwar News: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर महदूद गांव में युवक ने पांच लोगों पर मारपीट, मोबाइल तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सुलेमान निवासी सलेमपुर महदूद ने तहरीर देकर बताया कि 28 अगस्त की रात करीब 11 बजे अपने दोस्त सलमान के साथ कासिम की दुकान पर कोल्ड ड्रिंक लेने गया था। आरोप है कि वहां मौजूद आवेश, फिरोज, मुनेर, अयान और आसिफ ने शराब और स्मैक के नशे में उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की और सुलेमान का मोबाइल तोड़ दिया।

प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़हरिद्वारHaridwar News: मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप में पांच पर केस दर्ज