शादी का झांसाा देकर युवती से दुष्कर्म
थाना क्षेत्र की एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इन्कार करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने शादी का वादा किया लेकिन अब वह दूरी बना रहा है। मामले की जांच जारी है।

थाना क्षेत्र की युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इन्कार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने शिकायत में बताया कि उसका गांव के ही युवक से दोस्ती थी, जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। आरोप है कि परिवारवालों को दोनों के संबंधों की जानकारी होने पर बातचीत बंद हो गई थी, लेकिन मार्च 2026 से फिर बातचीत शुरू हो गई। पीड़िता के अनुसार, छह अप्रैल को आरोपी उसे पतंजलि के पास स्थित एक होटल में ले गया, जहां शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
बाद में 28 अप्रैल को दोनों परिवारों को रिश्ते की जानकारी हुई तो आरोपी ने शादी करने की बात कही, लेकिन अब वह दूरी बना रहा है और शादी से इन्कार कर रहा है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


