यादव समाज की होली में बिखरे सांस्कृतिक रंग

Mar 02, 2026 07:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share

यादव समिति ने रानीपुर में होली मिलन समारोह मनाया, जिसमें सांस्कृतिक परंपरा के साथ आपसी एकता का संगम देखने को मिला। राधा-कृष्ण स्वरूप के साथ भक्ति गीतों पर नाचते हुए फूलों की होली खेली गई। अध्यक्ष घनश्याम यादव ने होली को प्रेम और सामाजिक समरसता का पर्व बताया।

यादव समाज की होली में बिखरे सांस्कृतिक रंग

यादव समिति रानीपुर के होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक परंपरा के साथ आपसी एकता का संगम देखने को मिला। राधा-कृष्ण स्वरूप के साथ भक्ति गीतों पर नाचते हुए फूलों की होली खेली गई। बीएचईएल सेक्टर-एक के सामुदायिक केंद्र में यादव समाज ने आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। अध्यक्ष घनश्याम यादव ने कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का पर्व है। यह त्योहार सबके जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आए। आखिर में सबने सामाजिक परंपरा आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महासचिव केके यादव, कोषाध्यक्ष अनिल यादव, बीएल यादव, मुनरिका यादव, बैजनाथ यादव, बिजय यादव, हरद्वारी लाल, सुघर सिंह, घनश्याम, संतोष, सुधीर, भानु, सुनील, हरि सिंह, आशाराम, रूपलाल, सुबोध कुमार, गुलाब, लालू, महेंद्र प्रसाद, राजेश, शैलेंद्र, प्रमोद, दिलीप, देवेंद्र, अंगद प्रसाद, राजकुमार, सुशील, राजीव, शिव कुमार, श्याम कुमार, दिग्विजय, महेश, राजाराम, ब्रह्मपाल, कृष्णमुरारी, अभिषेक, प्रदीप, पुष्पेंद्र, माताप्रसाद, विकास, राजकुमार, संजय और विनोद मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।