ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारअनिता के बोर्ड में महिलाओं का रहेगा दबदबा

अनिता के बोर्ड में महिलाओं का रहेगा दबदबा

मेयर अनिता शर्मा के बोर्ड में महिलाओं का दबदबा रहेगा। इस बार सर्वाधिक 22 महिलाएं जीतकर नगर निगम पहुंची...

अनिता के बोर्ड में महिलाओं का रहेगा दबदबा
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारWed, 21 Nov 2018 11:24 PM
ऐप पर पढ़ें

मेयर अनिता शर्मा के बोर्ड में महिलाओं का दबदबा रहेगा। इस बार सर्वाधिक 22 महिलाएं जीतकर नगर निगम पहुंची हैं। निगम की बोर्ड बैठक में महिलाओं का दबदबा रहेगा। इस बार 60 में से 22 सीटों पर महिलाएं जीती हैं। वार्ड नंबर 2 से सुनीता शर्मा, वार्ड नंबर 7 श्रुति खेवड़िया, वार्ड 8 मंजू गर्ग, वार्ड 13 से किरन, वार्ड 16 से निशा, वार्ड 17 से विमला देवी, वार्ड 18 से आशा, वार्ड 19 मोनिका सैनी, वार्ड 21 पिंकी चौधरी, वार्ड 22 सपना शर्मा, वार्ड 23 रेणू अरोड़ा, वार्ड 25 से एकता गुप्ता, वार्ड 35 से कमलेश, वार्ड 6 से इमराना उर्फ इसराना, वार्ड 38 अन्नू मेहता, वार्ड 42 दीपिका बहादुर, वार्ड 46 खुर्शीदा, वार्ड 47 से कलावती नेगी, वार्ड 48 से ललिता, वार्ड 49 से बबीता, वार्ड 50 से निलाफर, वार्ड 51 से नसरीन जीती हैं। अधिकांश महिलाए पार्टी के टिकट पर जीतकर आई हैं। खास बात है कि इस बार बोर्ड में 22 महिला पार्षद और महिला मेयर समेत 23 महिलाएं बैठेंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें