ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारमहिला हॉकी टीम से अगले दो मैचों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

महिला हॉकी टीम से अगले दो मैचों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद

भारतीय महिला हॉकी टीम की ओलंपिक में लगातार तीसरी हार से वंदना और हॉकी टीम के प्रशंसक निराश हो गए...

महिला हॉकी टीम से अगले दो मैचों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारWed, 28 Jul 2021 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय महिला हॉकी टीम की ओलंपिक में लगातार तीसरी हार से वंदना और हॉकी टीम के प्रशंसक निराश हो गए हैं। हालांकि अब अगले दो मैचों में उम्मीद है कि महिलाओं की टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी। क्योंकि अगले 2 मुकाबले महिला हॉकी टीम के आयरलैंड और साउथ अफ्रीका से है। जिनको कई बार महिला टीम मात दे चुकी है। बुधवार को खेले गए ब्रिटेन के साथ मुकाबले में भारतीय महिला टीम 4-1 से हार गई। जिसके बाद हरिद्वार में वंदना के प्रशंसक निराश हैं।

टोक्यो ओलंपिक में बुधवार को ब्रिटेन की महिला टीम ने हॉकी में भारतीय महिला टीम को 4-1 से हरा दिया। ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम की यह लगातार तीसरी हार है। भारत और ब्रिटेन के बीच खेले गए मुकाबले में ब्रिटिश महिला हॉकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। ब्रिटेन की तरफ से दूसरे ही मिनट में टीम ने बढ़त ले ली। भारतीय महिलाओं को कई मौके मिले लेकिन वह भुना नहीं पाई। शुरुआती क्वार्टर में ही भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। लेकिन उस समय भी गोल नहीं हो सका। एक मौका हरिद्वार की वंदना कटारिया को भी मिला लेकिन वह गोल नहीं कर पाईं। हार के बाद प्रशंसक जरूर निराश हैं, लेकिन उनको उम्मीद है कि अगले दो मैचों में भारतीय महिला हॉकी टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी। अगला मुकाबला भारत का शुक्रवार को आयरलैंड से होगा। बुधवार सुबह वंदना के परिजनों ने पूरा मैच देखा। हार से वह जरूर निराश हैं लेकिन उनकी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद भी बरकरार है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें