Haridwar News: घर में घुसकर मारपीट, जान से मारने की धमकी में केस दर्ज
Haridwar News: कनखल कोतवाली क्षेत्र के जगजीतपुर में एक महिला ने तीन लोगों पर अपने घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के पति और ससुर घायल हुए हैं।

Haridwar News: कनखल कोतवाली क्षेत्र के जगजीतपुर में महिला ने तीन लोगों पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, चौकी जगजीतपुर में पारुल सैनी पत्नी अक्षय कुमार सैनी निवासी वसुंधरा एन्क्लेव जमालपुर कला ने शिकायत देकर बताया कि 31 अगस्त को सुबह के समय अमित कुमार निवासी वसुंधरा एन्क्लेव और शिवकुमार और वासुदेव निवासी जगजीतपुर एक राय होकर लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए। आरोप है कि तीनों ने पीड़िता, उसके पति और ससुर के साथ मारपीट की।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने जाते समय जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में पीड़िता के पति और ससुर घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।


