
ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का आरोप
हरिद्वार, संवाददाता। ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का आरोपट्रैफिक पुलिसकर्मी पर शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म का आ
हरिद्वार, संवाददाता। ऋषिकेश निवासी एक महिला ने ट्रैफिक पुलिस के सिपाही पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि सिपाही ने खुद को तलाकशुदा बताकर उसे झूठे वादों में फंसाया और अपने सरकारी आवास पर बुलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद भी आरोपी ने शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। महिला ने बताया कि उसकी मुलाकात सिपाही से मई 2025 में हुई थी, जब वह हरिद्वार के एक होटल में काम करती थी। सिपाही ने पहले लिफ्ट देने के बहाने जान-पहचान बढ़ाई और फिर शादी का झांसा देकर नजदीकियां बना लीं।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी न केवल उसे लगातार धमका रहा है बल्कि उसके साथ मारपीट भी कर रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


