ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारमहिला ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप

महिला ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप

बहादराबाद। संवाददातामहिला ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोपमहिला ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोपमहिला ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोपमहिला ने ससुराल पक्ष पर...

महिला ने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारFri, 19 Aug 2022 03:00 PM
ऐप पर पढ़ें

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के गढ़मीर पुर निवासी एक महिला ने देवर, ससुर, सास समेत कई ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट गाली-गलौज और झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है। महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी है। शिकायत में कहा कि इसी वर्ष आठ अप्रैल को गढ़मीरपुर में मकान निर्माण के दौरान छत पर पानी की तराई कर रहे थे। उसी समय वह 11 हजार बिजली लाइन की चपेट में आकर पति की मौत हो गई थी। विभाग की ओर से सहायता राशि में मिले करीब डेढ़ लाख रुपए भी परिजनों ने अपनी चिकनी चुपड़ी बातों में लाकर हड़प लिए और उनको घर से बाहर निकाल दिया। महिला का आरोप है कि परिजनों के व्यवहार के कारण वह अपनी बेटी को साथ लेकर अपने घर लौट आई। कुछ समय बाद ससुराल पक्ष उनके घर आए और बच्चों को खुश रखने के आश्वासन देकर वापस ससुराल ले आए। आरोप है कि इस दौरान वह अपने घर में सो रही थी। तभी उसके देवर ने घर में अकेला मौका देखकर उनके वह साथ अश्लील हरकत की। जब ससुराल पक्ष के लोगों को यह बात बताई तो ऊपर से उन्होंने ही डांट कर उनके साथ मारपीट कर दी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें