Haridwar News: तलाक दिए बिना दूसरी शादी का आरोप, पति समेत दो पर मुकदमा

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

Haridwar News: कांगड़ी की एक महिला ने अपने पति पर बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति ने 2025 में रितू से दूसरी शादी की। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज किया है और जांच जारी है।

Haridwar News: तलाक दिए बिना दूसरी शादी का आरोप, पति समेत दो पर मुकदमा

Haridwar News: कांगड़ी निवासी महिला ने पति पर बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट का आरोप लगाया है। शिकायत पर श्यामपुर पुलिस ने पति सुमित और रितू पत्नी सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला के मुताबिक उसकी शादी 23 नवंबर 2023 को मुजफ्फरनगर निवासी सुमित के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया गया और मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। यह भी आरोप है कि उसके पति ने वर्ष 2025 में रितू नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली, जिससे एक बच्ची का जन्म हुआ है।

बच्ची के जन्म संबंधी अभिलेख में सुमित का नाम पिता के रूप में दर्ज है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, इसी साल 25 जून को उसका पति मायके पहुंचा और उसके साथ मारपीट करते हुए तलाक देने का दबाव बनाया। कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि शनिवार को शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़हरिद्वारHaridwar News: तलाक दिए बिना दूसरी शादी का आरोप, पति समेत दो पर मुकदमा