द विजडम ग्लोबल स्कूल की टॉपर बनीं गुरशरण कौर
हरिद्वार के द विजडम ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में 100% परिणाम हासिल किया। टॉपर गुरशरण कौर ने 98.50% अंक प्राप्त किए, जबकि लावण्या भट्ट ने 95% और अबीर वर्मा ने 94.50% अंक प्राप्त किए। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की।

हरिद्वार। द विजडम ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा तथा विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त किए। विद्यालय की टॉपर छात्रा गुरशरण कौर ने 98.50% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं लावण्या भट्ट ने 95% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा अबीर वर्मा ने 94.50% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत, अभिभावकों के सहयोग एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


