ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारजीवित रहने को पेड़ लगाने होंगे: विजयपाल

जीवित रहने को पेड़ लगाने होंगे: विजयपाल

वन विभाग के सहयोग से ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया की ओर से गंगा नक्षत्र वाटिका में आयोजित विश्व वानिकी दिवस समारोह में मुख्य अतिथि ग्रीनमैन विजयपाल बघेल ने...

जीवित रहने को पेड़ लगाने होंगे: विजयपाल
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारTue, 21 Mar 2023 07:40 PM
ऐप पर पढ़ें

वन विभाग के सहयोग से ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया की ओर से गंगा नक्षत्र वाटिका में आयोजित विश्व वानिकी दिवस समारोह में मुख्य अतिथि ग्रीनमैन विजयपाल बघेल ने कहा कि जीवित रहना है तो प्रति व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना होगा। जीवन के लिए आवश्यक प्राणवायु (ऑक्सीजन) के उत्पादक केवल वृक्ष ही होते हैं। पेड़ घटते जा रहे हैं जिस कारण पर्यावरण असंतुलित हो रहा है।

विजयपाल बघेल ने कहा कि वनों पर संकट जन जीवन का संकट बनता जा रहा है। इसलिए धरती पर हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए हर व्यक्ति की नैतिक, सामाजिक तथा संवैधानिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन बनाने के कारखाने केवल वृक्ष होते हैं। हरिद्वार सनातन संस्कृति की वैश्विक राजधानी है। यहां पर आध्यात्मिक महत्व रखने वाली वृक्ष प्रजातियों का सघन रोपण जरूरी है। विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर ‘मेरा वृक्ष, मैं ही लगाऊं योजना का शुभारंभ किया। जिसके तहत समारोह में शामिल सभी गणमान्य जनों ने अपने-अपने नाम के पौधे लगाए। कार्यक्रम का संचालन विनोद मित्तल ने किया।

इस अवसर पर जगदीश लाल पाहवा, कर्नल चौधरी, मयंक गुप्ता, ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया के निदेशक, कार्यक्रम क्रियान्वयन रंजीत सिंह, प्रमोद शर्मा, राकेश अरोड़ा, सत्यदेव आर्य, डा. महेंद्र कौशिक, धीरज पीटर, राहुल कुमार, दुर्वेश बघेल, संजय कुमार, गजेंद्र सिंह, गौतम राठौर, ठाकुर सतवीर सिंह, कुमारी मनीषा रावत आदि मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें