ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारसरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे

सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे

भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को पार्टी के स्थापना दिवस पर राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया...

सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारTue, 06 Apr 2021 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा जिला कार्यालय में मंगलवार को पार्टी के स्थापना दिवस पर राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने भाजपा के 41वें स्थापना दिवस पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं मिष्ठान वितरित कर सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मजबूत और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए लाखों निस्वार्थ कार्यकर्ताओं ने वर्षों से लगातार सेवा, त्याग और देशभक्ति की भावना से पार्टी के लिए जीवन समर्पित किया है।

डॉ चौहान ने कहा कि करोड़ों लोगों के पसीने से भारतीय जनता पार्टी का उदय संभव हुआ है। भारतीय जनता पार्टी आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है और इसका मुख्य कारण पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता ही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचानें का कार्य करें। कहा कि मोदी के नेतृत्व में ही भाजपा ने एक विशाल संगठन का रूप धारण किया है। अब सभी कार्यकर्ता मिलकर देश, समाज और संगठन के प्रति निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें। कार्यक्रम की समाप्ति पर जिला भाजपा पदाधिकारियों ने चंडीघाट स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचकर फल वितरण किए।

इस अवसर पर जिला महामंत्री विकास तिवारी, आदेश सैनी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी, जिला उपाध्यक्ष अनिल अरोड़ा, संदीप गोयल, देशपाल रोड, जिला मंत्री आशु चौधरी, जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोहित वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष विजय चौहान युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन गुज्जर, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष तेलूराम, देवकीनंदन पुरोहित, मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, कमल प्रधान, विकास कुमार आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

उधर, भारतीय जनता पार्टी मंडल हरिद्वार ने मंगलवार को भाजपा का स्थापना दिवस अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया। वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। महामंत्री तरुण नैय्यर, दिनेश पांडे, युवा मोर्चा अध्यक्ष चंद्र कांत पांडे, मीडिया प्रभारी विकल राठी, प्रदेश मीडिया प्रभारी रंजना चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष दिनेश पांडे, गगन नामदेव, आदित्य झा, भाष्कर जोशी, प्रदीप त्यागी, देव सोनी, पूनम मखीजा, गौरव भारद्वाज, रितु मदान, अजय कुमार, चंद्रकांत पांडे, संतोष पांडे, अंकुश भाटिया, कमल गुप्ता, मनीष चौटाला, आदित्य झा आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें