पति और ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का केस कराया
एक विवाहिता ने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। साक्षी ने कोर्ट मैरिज की थी और पति, सास, और ननद ने सोना, वाहन और मकान की मांग को लेकर उत्पीड़न किया। कई बार मारपीट हुई और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष के बाकी सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, सुभाष नगर निवासी साक्षी ने दिल्ली के परवेश कुमार से कोर्ट मैरिज की थी। आरोप है कि पति, सास और ननद ने सोना, वाहन और मकान की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। दिल्ली में किराये पर रहते समय भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। कई बार मारपीट की गई और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। बीती 10 जनवरी की रात मारपीट के बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस प्रकरण की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


