ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वार-गठबंधन तो हो गया अब गेस्ट हाउस कांड मुकदमे का क्या होगा: अमर सिंह

-गठबंधन तो हो गया अब गेस्ट हाउस कांड मुकदमे का क्या होगा: अमर सिंह

राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा के बीच हुए गठबंधन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन तो हो गया पर क्या दोनों पार्टी के नेता गेस्ट हाउस कांड को भूल गए। उन्होंने तंज कसते हुए...

राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा के बीच हुए गठबंधन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन तो हो गया पर क्या दोनों पार्टी के नेता गेस्ट हाउस कांड को भूल गए। उन्होंने तंज कसते हुए...
1/ 2राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा के बीच हुए गठबंधन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन तो हो गया पर क्या दोनों पार्टी के नेता गेस्ट हाउस कांड को भूल गए। उन्होंने तंज कसते हुए...
राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा के बीच हुए गठबंधन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन तो हो गया पर क्या दोनों पार्टी के नेता गेस्ट हाउस कांड को भूल गए। उन्होंने तंज कसते हुए...
2/ 2राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा के बीच हुए गठबंधन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन तो हो गया पर क्या दोनों पार्टी के नेता गेस्ट हाउस कांड को भूल गए। उन्होंने तंज कसते हुए...
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारTue, 15 Jan 2019 11:41 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा के बीच हुए गठबंधन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन तो हो गया पर क्या दोनों पार्टी के नेता गेस्ट हाउस कांड को भूल गए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि गठबंधन होने के बाद गेस्ट हाउस कांड मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती के सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव पर दर्ज कराए गए मुकदमे का क्या होगा। उन्होंने गठबंधन को मौकापरस्त राजनीति करार दिया। यह बात राज्य सभा सांसद ने गंगा स्नान के बाद पत्रकार वार्ता में कही।

मंगलवार को मकर संक्रांति के मौके पर राज्य सभा सांसद और अमर सिंह हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने वीआईपी घाट पर गंगा स्नान किया और लोकसभा में भाजपा की सफलता के लिए विशेष पूजा अर्चना भी की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि समाजवादी पार्टी का राजनीतिक पतन होने वाला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने पिता की सपा को मजबूत और एकजुट करने के लिए दी गई कुर्बानी की बलि देकर गठबंधन किया है।

कहा कि समाजवादी पार्टी के बुरे से बुरे वक्त में बसपा से ज्यादा सांसद आए थे। ऐसे में गठबंधन कर सपा ने अपनी पार्टी की मर्यादा और चुनाव से पहले अपनी कमजोरी स्वीकार कर ली है। कहा कि गठबंधन कुछ होने वाला नहीं है, क्योंकि सपा और बसपा दोनों ही अपने वजूद की लड़ाई लड़ रहे हैं। कहा कि भाजपा पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में परिणाम कुछ भी हो, लेकिन मोदी और उनकी नीतियां जीतेंगी। उन्होंने कहा कि मोदी ने जीएसटी की खामियों को सुधारने का काम किया। पूर्व मंत्री और सपा के दिग्गज नेता शिवपाल यादव को उन्होंने सपा की रीढ़ की हड्डी बताया। उन्होंने कहा कि मेरी प्रतिबद्धता मोदी के साथ है। एक सवाल में उन्होंने कहा कि मैंने बहुत राजनीति कर ली, अब राष्ट्रनीति करनी है। वहीं, हरिद्वार पहुंचने पर होटल व्यवसाय दीपक कुमार, आशुषतोष शर्मा, विवेक पंडित, श्रीकांत वशिष्ठ, सौरभ शर्मा, कन्हैया खेवड़िया, समीर शर्मा आदि लोगों ने स्वागत किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें