ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारश्रमिकों ने राष्ट्रीय संगठन मंत्री का किया स्वागत

श्रमिकों ने राष्ट्रीय संगठन मंत्री का किया स्वागत

शुक्रवार को भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेंद्रन हरिद्वार पहुंचे। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत...

श्रमिकों ने राष्ट्रीय संगठन मंत्री का किया स्वागत
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारFri, 20 Sep 2019 11:54 PM
ऐप पर पढ़ें

शुक्रवार को भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेंद्रन हरिद्वार पहुंचे। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्रन दो दिन के प्रवास पर हरिद्वार पहुंचे हैं। संघ के जिला महामंत्री सुमित सिंघल ने बताया कि राष्ट्रीय संगठन मंत्री शुक्रवार को होने भूपतवाला में होने वाली असंगिठत क्षेत्र की अखिल भारतीय बैठक को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक में देश के सभी प्रांतों के अध्यक्ष और महामंत्री शामिल होंगे। संगठल मंत्री का स्वागत करने वालों में अनिल राठी, शेखर आनंद पांडेय, डीसी नौटियाल, सुभाष पुरोहित, हरीश तिवारी, संतोष कुमार सिंह, सहदेव सिंह पुंडीर, प्रदीप कुमार, आशु तोमर, संदीप कुमार, चंद्रशेखर चौहान, आदेश धीमान, उमेश श्रभ्वास्तव, पवन कुमार, अरुण गुप्ता, प्रवीण कुमार, जोगिंदर, जीत सिंह, सरोज सैनी, रविंद्र चौधरी, चित्रसेन, प्रेमसिंह नेगी, राकेश मल्होत्रा आदि शामल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें