Haridwar News: शहर के पॉश इलाके में सुबह के समय पानी की किल्लत बनी

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

Haridwar News: शहर के पॉश इलाके रानीपुर मोड़ क्षेत्र में पानी की किल्लत से लोग परेशान हुए। मरम्मत के लिए जल संस्थान ने सप्लाई बंद की थी, जिससे 15 हजार की आबादी को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मंगलवार दोपहर तक स्थिति सुधरी, और पानी की सप्लाई सुचारू हुई।

Haridwar News: शहर के पॉश इलाके में सुबह के समय पानी की किल्लत बनी

Haridwar News: शहर के पॉश इलाके रानीपुर मोड़ क्षेत्र में मंगलवार को सुबह के समय लोगो को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। सप्लाई बाधित होने के बाद लोगों को पानी की वैकल्पिक व्यवस्था अपने स्तर से करनी पड़ी। मरम्मत काम के लिए जल संस्थान ने पानी की सप्लाई को बंद किया था। वहीं दोपहर के समय पानी की सप्लाई चालू होने के बाद लोगों को राहत मिली। मंगलवार को सुबह के समय रानीपुर मोड़ क्षेत्र में पानी की सप्लाई बाधित होने के बाद क्षेत्र की करीब 15 हजार की आबादी परेशान हो गई। सोमवार रात से मंगलवार दोपहर तक न्यू हरिद्वार क्षेत्र में लीकेज पानी की पाइप लाइन की मरम्मत के लिए जल संस्थान ने पानी की सप्लाई को बंद किया था। देर रात से दोपहर तक मरम्मत काम जारी रहा। लीकेज बंद करने के लिए जल संस्थान को पानी की मुख्य पाइप लाइन में वेल्डिंग का काम करना पड़ा। इसके लिए आसपास के पांच पंपिंग स्टेशन न्यू हरिद्वार, गोविंदपुरी, देवपुरा, ललतारौ और टिबड़ी को बंद कर दिया गया。

पानी की सप्लाई की स्थिति

लाइन की मरम्मत का काम पूरा होने के बाद मंगलवार दोपहर 12 बजे तक पांचों पंपिंग स्टेशनों से पानी की सप्लाई सुचारू हो सकी। सुबह के समय पानी की सप्लाई बाधित होने से ललतारौ, शिवमूर्ति, देवपुरा, मायापुर, पुराना औद्योगिक क्षेत्र, टिबड़ी, शिवलोक कॉलोनी, रानीपुर मोड़, मॉडल कॉलोनी, विवेक विहार, पुराना रानीपुर मोड़, न्यू हरिद्वार, गोविंदपुरी कॉलोनी, खन्ना नगर, ऋषिकुल, देवपुरा, मायापुर, विकास कॉलोनी, मीना एनक्लेव, शंकर आश्रम आदि क्षेत्र में लोगों को बड़ी दिक्कतें उठानी पड़ी। घरों में महिलाओं के काम प्रभावित रहे।

मरम्मत कार्य की जानकारी

कोट....................

न्यू हरिद्वार कॉलोनी में पाइप लाइन की मरम्मत काम के लिए सप्लाई बंद की गई थी। वेल्डिंग काम के लिए आसपास के पांच पंपिंग स्टेशनों को बंद करना पड़ा। दोपहर के समय पानी की सप्लाई सुचारू की गई। देर रात से मंगलवार दोपहर तक मरम्मत काम पूरा हो सका। -राकेश बमराड़ा, एसडीओ

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦न्यू हरिद्वार क्षेत्र में पानी की सप्लाई कब बंद की गई थी?−
सोमवार रात से मंगलवार दोपहर तक न्यू हरिद्वार क्षेत्र में लीकेज पानी की पाइप लाइन की मरम्मत के लिए जल संस्थान ने पानी की सप्लाई को बंद किया था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़हरिद्वारHaridwar News: शहर के पॉश इलाके में सुबह के समय पानी की किल्लत बनी