Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsViral Video Two Bulls Fight in Ganga at Har Ki Pauri
हरकी पैड़ी पर सांडों की भिड़ंत का वीडियो वायरल, गंगा में जा गिरे दोनों

हरकी पैड़ी पर सांडों की भिड़ंत का वीडियो वायरल, गंगा में जा गिरे दोनों

संक्षेप:

हरिद्वार, संवाददाता। हरकी पैड़ी पर सांडों की भिड़ंत का वीडियो वायरल, गंगा में जा गिरे दोनोंहरकी पैड़ी पर सांडों की भिड़ंत का वीडियो वायरल, गंगा में जा

Sep 16, 2025 03:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share Share
Follow Us on

हरकी पैड़ी क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दो सांड आपस में लड़ते हुए गंगा में जा गिरे। नदी में उतरने के बाद भी उनकी लड़ाई जारी रही। इस घटना के दौरान कोई श्रद्धालु या राहगीर उनकी चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ी अप्रिय घटना घट सकती थी। हरकी पैड़ी के आसपास हमेशा भारी भीड़ रहती है। ऐसे में आवारा गोवंश का इस तरह खुलेआम घूमना और लड़ाई करना लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा साबित हो सकता है। आवारा पशुओं का झुंड अक्सर मालवीय घाट, सुभाष घाट, नाई सोता घाट के अतिरिक्त हरकी पैड़ी से मालवीय घाट की ओर जाने वाले पुल पर देखा जा सकता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।