अस्पताल कर्मचारियों का भीम आर्मी नेता के खिलाफ प्रदर्शन
बहादराबाद क्षेत्र में निजी अस्पताल के कर्मचारियों और भीम आर्मी नेताओं के बीच विवाद बढ़ गया। अस्पताल के बाहर प्रदर्शन के दौरान हाथापाई हुई, जिसमें एक महिला कर्मचारी घायल हुई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और अतिरिक्त बल तैनात किया। अस्पताल के डॉक्टर्स ने माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया।

बहादराबाद क्षेत्र में निजी अस्पताल के कर्मचारियों और भीम आर्मी नेताओं के बीच विवाद रविवार को और गहरा गया। अस्पताल में लगातार हो रहे हंगामे से नाराज कर्मचारियों ने भीम आर्मी नेता के एक होटल के बाहर प्रदर्शन किया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी-हाथापाई जैसी स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को किसी तरह नियंत्रित किया गया। अब इस क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। निजी अस्पताल से डॉ. गौरी ने बताया कि कुछ लोग रोजाना आकर हंगामा कर रहे हैं, जिससे मरीजों और स्टाफ को परेशानी हो रही है।
डॉ. शमीम अहमद और डॉ. प्रभात ने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर माहौल खराब कर रहे हैं और प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। सीओ ज्वालापुर संजय चौहान ने कहा कि जो भी शांति व्यवस्था में बाधा डालेंगे, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा।भीम आर्मी नेता पर दबंगई का आरोपसोशल मीडिया पर वायरल कथित वीडियो में भीम आर्मी के एक नेता प्रदर्शन कर रहे अस्पताल कर्मचारियों के पीछे डंडा लेकर दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति देखी जा सकती है, जिसमें एक महिला कर्मचारी घायल हुई। हालांकि, ‘हिन्दुस्तान’ इस वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता।बीते रोज भीम आर्मी ने किया था प्रदर्शनबताया जा रहा कि बीते रोज भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने निजी अस्पताल परिसर पर हंगामा किया था। इसके विरोध में रविवार को अस्पताल कर्मचारी उस नेता के होटल के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे, जिसके बाद कहासुनी और तनातनी की स्थिति बन गई। कथित वीडियो में कर्मचारियों के प्रति अभद्र और आक्रामक व्यवहार देखा जा सकता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


