पैसों के विवाद में पेट्रोल पंप पर जानलेवा हमला, दो पर केस

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share

कनखल थाना क्षेत्र में पुराने पैसों के विवाद के चलते एक युवक पर पेट्रोल पंप पर हमला किया गया। युवक गंभीर रूप से घायल हुआ और थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। उसे पहले भी जान से मारने की धमकी मिली थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

पैसों के विवाद में पेट्रोल पंप पर जानलेवा हमला, दो पर केस

कनखल थाना क्षेत्र में पुराने पैसों के विवाद में मारपीट हो गई। आरोप है कि कार्यालय से लौट रहे युवक को पेट्रोल पंप पर घेरकर हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित किसी तरह जान बचाकर थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। कनखल कार्तिकेय कुंज बी-15 निवासी नीरज अग्रवाल ने शिकायत कर बताया कि बीते कुछ समय से उसका प्रतीक अग्रवाल और एश्वर्य रस्तौगी से लंबे समय से पैसों को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप है कि दोनों पहले भी उसे जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। नीरज का आरोप है कि गुरुवार रात को जब वे ऑफिस से लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक पेट्रोल पंप पर एश्वर्य रस्तौगी ने उस पर हमला कर दिया।

आरोप है कि हमलावर ने धारदार हथियार से वार किए और गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो गया। इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।