गणपति विसर्जन महोत्सव के दौरान दो गुटों में मारपीट

गणपति विसर्जन महोत्सव के दौरान दो गुटों में मारपीट

संक्षेप:

- शिकायत के बाद मुकदमा दर्ज गणपति विसर्जन महोत्सव के दौरान दो गुटों में मारपीट गणपति विसर्जन महोत्सव के दौरान दो गुटों में मारपीट

Sep 06, 2025 06:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share

गणपति विसर्जन महोत्सव के दौरान दो गुटों में मारपीट हो गई। आरोपियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। शहर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्गानगर, भूपतवाला निवासी अभिषेक मेहता ने पुलिस को बताया कि चार सितंबर की रात करीब 11 बजे वह अपने मोहल्ले के लोगों के साथ गणपति विसर्जन जुलूस में शामिल था। करपात्री चौक पर श्याम राजपूत कार्यक्रम देख रहा था, तभी बाहर से आए जतिन उर्फ सुजल, हेमंत, प्रभात उर्फ मोईना, आयुष क्षेत्री, आकाश, अनिराज, अमन, आशीष और तुषार ने श्याम राजपूत से विवाद कर मारपीट शुरू कर दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।