सड़कें चमकीं, नालियां गायब, गंदे पानी में घिरा श्यामपुर क्षेत्र

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

सड़कें चमकीं, नालियां गायब, गंदे पानी में घिरा श्यामपुर क्षेत्र सड़कें चमकीं, नालियां गायब, गंदे पानी में घिरा श्यामपुर क्षेत्र सड़कें चमकीं, नालियां

सड़कें चमकीं, नालियां गायब, गंदे पानी में घिरा श्यामपुर क्षेत्र

श्यामपुर क्षेत्र के कई गांवों में गंदे पानी की निकासी व्यवस्था नहीं होने से सड़कें और गलियां कीचड़ व दुर्गंध से भर गई हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्थायी ड्रेनेज सिस्टम बनाकर समस्या का समाधान करने की मांग की है। श्यामपुर, कांगड़ी, गाजीवाली, सजनपुर पीली समेत आसपास के गांवों में सड़क निर्माण के बावजूद गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। घरों से निकलने वाला पानी सड़कों और गलियों में फैलकर कीचड़ और दुर्गंध का कारण बन रहा है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई स्थानों पर पानी लंबे समय तक जमा रहने से हालात बदतर हो जाते हैं।

बरसात के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है। उनका आरोप है कि करीब चार वर्ष पहले नालियों के निर्माण के नाम पर किए गए कार्य केवल औपचारिकता साबित हुए और आज भी क्षेत्र में प्रभावी निकासी व्यवस्था नहीं बन पाई है। पानी के ठहराव से मच्छरों और मक्खियों का प्रकोप भी बढ़ रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। ग्रामीण बबलू सिंह, पवन कुमार, सोमपाल सिंह और गुड्डी देवी ने कहा कि बढ़ती आबादी को देखते हुए पूरे क्षेत्र में सुनियोजित और मजबूत ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से स्थायी समाधान की मांग करते हुए कहा कि इससे जलभराव, गंदगी और दुर्गंध की समस्या दूर होगी तथा लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।