21 मुकदमों वाला वाहन चोर दबोचा, चार चोरी की बाइक बरामद

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

21 मुकदमों वाला वाहन चोर दबोचा, चार चोरी की बाइक बरामद21 मुकदमों वाला वाहन चोर दबोचा, चार चोरी की बाइक बरामद21 मुकदमों वाला वाहन चोर दबोचा, चार चोरी क

21 मुकदमों वाला वाहन चोर दबोचा, चार चोरी की बाइक बरामद

ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाए गए अभियान में रानीपुर पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे और निशानदेही पर चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ पहले से ही वाहन चोरी के 21 मुकदमे दर्ज हैं। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। रानीपुर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों के दौरान बाइक चोरी की कई घटनाएं सामने आई थीं। जमालपुर खुर्द निवासी राहुल की बाइक सूर्यांश पैकेजिंग फैक्ट्री क्षेत्र से चोरी हो गई थी, जबकि महादेवपुरम और ज्वालापुर क्षेत्र के दो अन्य लोगों की मोटरसाइकिलें भी स्वर्ण जयंती पार्क के पास से चोरी कर ली गई थीं।

लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी। एसएसपी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में गठित टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की गतिविधियों का विश्लेषण किया। जांच के दौरान मिले सुराग के आधार पर मंगलवार देर रात औद्योगिक क्षेत्र चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी विकास कुमार पुत्र विजयपाल निवासी झबरपुर, थाना पुरकाजी, जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश, हाल निवासी रावली महदूद, सिडकुल से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने वाहन चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इसके बाद उसकी निशानदेही पर चार चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर ली गईं। आरोपी ने बहादराबाद थाना क्षेत्र में पतंजलि के समीप से भी एक बाइक चोरी की थी, जिसके संबंध में पहले से मुकदमा दर्ज है। रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि आरोपी विकास कुमार कोई नया अपराधी नहीं है, बल्कि उसके खिलाफ वाहन चोरी के 21 मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।