
शारदीय नवरात्र पर मां वैष्णो देवी मंदिर में विशेष अनुष्ठान
सिद्धपीठ मां वैष्णो देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर प्रदेश की खुशहाली, सुख-समृद्धि और विश्व शांति के लिए विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया
सिद्धपीठ मां वैष्णो देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र पर प्रदेश की खुशहाली, सुख-समृद्धि और विश्व शांति के लिए विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। इस नौ दिवसीय अनुष्ठान में प्रतिदिन मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का विधिवत पूजन-अर्चन किया जा रहा है। मंगलवार को नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा बड़े श्रद्धा और विधि-विधान से संपन्न हुई। भक्तों ने मां की आराधना कर जीवन में संयम, साधना और शक्ति प्राप्ति की कामना की। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी, पूजा में हिस्सा लिया। मुख्य यजमान महंत दुर्गादास महाराज ने इस अवसर पर कहा कि नवरात्रि आत्मशुद्धि और शक्ति आराधना का पर्व है।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




