Uttarakhand University Celebrates Major Dhyan Chand s Birthday with Sports Competitions क्रॉस कंट्री दौड़ के छात्र वर्ग में दक्ष पलड़िया प्रथम, Haridwar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsUttarakhand University Celebrates Major Dhyan Chand s Birthday with Sports Competitions

क्रॉस कंट्री दौड़ के छात्र वर्ग में दक्ष पलड़िया प्रथम

उत्तराखंड संस्कृत विवि में मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं शुरू हुई। कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री ने ध्यानचंद की विरासत को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई। पहले दिन क्रॉस...

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वारFri, 29 Aug 2025 07:03 PM
share Share
Follow Us on
क्रॉस कंट्री दौड़ के छात्र वर्ग में दक्ष पलड़िया प्रथम

उत्तराखंड संस्कृत विवि में विश्व प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताएं का शुभारंभ करते हुए कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र शास्त्री ने कहा कि विश्व के इतिहास में आज तक मेजर ध्यानचंद जैसा खिलाड़ी नहीं आया। खिलाड़ियों के लिए वह सदैव प्रेरक बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए हमें खेलों को बढ़ावा देना होगा। हमें अपने युवाओं को खेलों में प्रोत्साहित करना होगा और उन्हें आवश्यक संसाधन प्रदान करने होंगे। क्रीड़ा अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि तीन दिन तक चलने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रथम चरण में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया।

छात्र वर्ग में दक्ष पलड़िया प्रथम, दूसरे स्थान पर निशांत तथा तीसरे स्थान पर हिमांशु और निखिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।