60 बच्चे टच रग्बी चैंपियनशिप के लिए हुए रवाना

Apr 08, 2026 08:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share

उत्तराखंड की टीम ने श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में होने वाली प्रथम नेशनल टच रग्बी चैंपियनशिप के लिए रवाना किया। खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिला है। टीम में 60 बालक और बालिकाएं शामिल हैं। चैंपियनशिप 10-11 अप्रैल को आयोजित होगी, जिसमें लगभग 24 प्रदेशों के खिलाड़ी भाग लेंगे।

60 बच्चे टच रग्बी चैंपियनशिप के लिए हुए रवाना

हरिद्वार, संवाददाता। श्रीनगर जम्मू-कश्मीर में आयोजित होने वाले प्रथम नेशनल टच रग्बी चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड की टीम रवाना हुई। यूथ फिट इंडिया फिट की देखरेख में खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में खेलने का अवसर मिल रहा है। संस्था के अध्यक्ष राजू गुप्ता ने बताया कि टीम में प्रदेश के अलग-अलग जिलों, क्षेत्र के खिलाड़ी शामिल हैं। हेड कोच राहुल गुप्ता ने बताया कि टीम में 60 बालक बालिकाएं हैं, जिसमें अंडर-14, 18 और सीनियर खिलाड़ी शामिल हैं। 10-11 अप्रैल को आयोजित होने वाली दो दिवसीय चैंपियनशिप में लगभग 24 प्रदेशों के खिलाड़ी पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष अमन चौहान, कोषाध्यक्ष राहिल राणा, आदित्य आदि शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।