छठे बीच एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे यथार्थ देशवाल

Newswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share

उत्तराखंड के खिलाड़ी यथार्थ देशवाल भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का हिस्सा बनकर छठे बीच एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्धि से उत्तराखंड खेल जगत में उत्साह है। साथ ही, एशियन सर्किल कबड्डी चैंपियनशिप के लिए भी राज्य के छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

छठे बीच एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे यथार्थ देशवाल

चीन के सन्या शहर में 23 से 27 अप्रैल तक आयोजित होने वाले छठे बीच एशियन गेम्स में उत्तराखंड के खिलाड़ी यथार्थ देशवाल भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का हिस्सा बनकर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्धि से उत्तराखंड खेल जगत में उत्साह का माहौल है। उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि भारतीय पुरुष टीम के छह सदस्यीय दल में यथार्थ देशवाल का चयन हुआ है। यह उत्तराखंड कबड्डी के लिए स्वर्णिम समय है, क्योंकि राज्य के कई खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि एशियन सर्किल कबड्डी चैंपियनशिप, जो मलेशिया में आयोजित होगी, उसके लिए भी उत्तराखंड के छह खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

पुरुष वर्ग में अमृतपाल सिंह, हरनंद सिंह, पंकज और अविंदर सिंह को जगह मिली है, जबकि महिला वर्ग में दीप कौर और पूजा देवी का चयन हुआ है। एसोसिएशन के सचिव चेतन जोशी ने बताया कि इससे पहले यूथ एशियन गेम्स बहरीन में राज्य के राहुल बोहरा और भूमिका ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। इस उपलब्धि पर राजीव मेहता, मनोज नेगी, विमल डबराल, ऋषिपाल सिंह, नितिन राठी, नरेंद्र रोथान, सूबेदार मेजर सिंह, परमवीर सिंह पम्मा, किशन डोभाल, एलएनएस राणा, दिनेश कैंतुरा, शशिपाल सिंह, रणवीर तोमर, रवि कुमार समेत अनेक खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।