Haridwar News: धामी सरकार ने पांच वर्षों में सुशासन और जनकल्याण की नई मिसाल कायम की: मदन कौशिक

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

Haridwar News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में युवाओं को नित नये रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा धामी सरकार ने पांच वर्षों

Haridwar News: धामी सरकार ने पांच वर्षों में सुशासन और जनकल्याण की नई मिसाल कायम की: मदन कौशिक

Haridwar News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को हरिद्वार में 'सेवा, सुशासन एवं समर्पण' सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में 59 लाभार्थियों को सम्मानित किया गया और सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया। शनिवार को ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित 'सेवा, सुशासन एवं समर्पण' सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के शुभारंभ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और मंत्री प्रदीप बत्रा ने किया। कौशिक ने कहा कि धामी के नेतृत्व में सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी), नकल विरोधी कानून, सशक्त भू-कानून, राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन और जी-20 शिखर सम्मेलन जैसी उपलब्धियों ने उत्तराखंड को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर लगातार बढ़े हैं। उन्होंने बताया कि पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से अब तक 33 हजार से अधिक युवाओं को विभिन्न विभागों में नियुक्तियां दी जा चुकी हैं। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि हरिद्वार जनपद में सड़क, सीवरेज, पेयजल, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। साथ ही जगजीतपुर मेडिकल कॉलेज शुरू होने से स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में मेयर किरन जैसल, रुड़की मेयर अनीता अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, ओमप्रकाश जमदग्नि, नितिन गौतम, आदेश सैनी, संजय अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की अवधि

30 जुलाई तक चलेगा सेवा पखवाड़ा

कार्यक्रम के अंतर्गत गतिविधियां

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि सेवा, सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत जनपद में 30 जुलाई तक 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान संचालित किया जाएगा। इसके तहत सभी विकासखंड मुख्यालयों पर विभिन्न विभागों के सहयोग से शिविर लगाए जाएंगे, जहां पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा और उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

सामान्य प्रश्न

सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम कब तक चलेगा?
सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम 30 जुलाई तक चलेगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsHaridwar News: धामी सरकार ने पांच वर्षों में सुशासन और जनकल्याण की नई मिसाल कायम की: मदन कौशिक