Hindi NewsUttarakhand NewsHaridwar NewsUttarakhand Government s Decision on Regularization of Contract Workers Celebrated
सरकार के फैसले का कर्मचारियों ने किया स्वागत

सरकार के फैसले का कर्मचारियों ने किया स्वागत

संक्षेप:

हरिद्वार, संवाददाता। सरकार ने वर्षों से नियमितीकरण की मांग कर रहे संविदा, दैनिक वेतनभोगी और तदर्थ कर्मियों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह

Dec 06, 2025 04:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share Share
Follow Us on

-उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा सहित कई संगठनों ने सरकार का आभार जताया हरिद्वार, संवाददाता। संविदा, दैनिक वेतनभोगी और तदर्थ कर्मचारियों के नियमितीकरण पर राहतभरा फैसला आया है। धामी सरकार ने 2013 की नियमावली की खामियों को दूर करते हुए नई नियमावली लागू की है। इसके तहत 2007 से 2018 तक नियुक्त वे कर्मचारी, जिन्होंने 10 वर्ष की सेवा पूरी की है, नियमितीकरण के दायरे में आ जाएंगे। इससे हजारों कर्मचारियों में खुशी की लहर है। उत्तराखंड निकाय कर्मचारी संयुक्त मोर्चा सहित कई संगठनों ने इस निर्णय का स्वागत किया। और मांग की कि स्वागत करने वालों में सुरेंद्र तेश्वर, राजेंद्र श्रमिक, मुरली मनोहर, प्रवीण तेश्वर, संतोष गौरव, मुकुल जोशी, आत्माराम बेनीवाल, नानक चंद पेवल, राजू खेरवाल, आनंद कांगड़ा सहित कई संगठनों के पदाधिकारी शामिल रहे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ, भारतीय मजदूर संघ, अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस, राष्ट्रीय स्वतंत्र ट्रेड यूनियन, उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ, उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ और म्युनिसिपल बोर्ड कर्मचारी यूनियन हरिद्वार ने संयुक्त बयान में कहा कि यह निर्णय वर्षों के संघर्ष की बड़ी जीत है। सरकार से अनुरोध किया कि नई गाइडलाइन के अनुसार सभी निकायों को जल्द आदेश भेजे जाएं। इस मौके पर श्रमिक नेता सुरेंद्र तेश्वर, राजेंद्र श्रमिक, मुरली मनोहर, प्रवीण तेश्वर, संतोष गौरव, मुकुल जोशी, आत्माराम बेनीवाल, सलेक चंद, राजेश छाछर, जितेंद्र तेश्वर, बलराम चुटेला, आनंद कांगड़ा, नानक चंद पेवल, राजू खेरवाल, मनोज छाछर, प्रवीण कुमार, कुलदीप कांगड़ा, जुगनू कांगड़ा, काजल, संदीप, लवकेश, सोनी, किशोर गौड़, दीपक तेश्वर, लोकेश, अरुण बंटी, अजीत, प्रदीप कुमार, कपिल, राजेंद्र बागड़ी, राजेश खेरवाल, गोवर्धन, धीरज, शिवकुमार, दीपक चावरिया, प्रदीप खेरवाल आदि शामिल रहे।