टिहरी और नैनीताल फुटबॉल में विजयी

Feb 09, 2026 07:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share

मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में नैनीताल ने अंडर-14 बालिका वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। पौड़ी गढ़वाल और हरिद्वार क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 वर्ग में टिहरी गढ़वाल ने जीत हासिल की, जबकि हरिद्वार और देहरादून ने क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर कब्जा किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

टिहरी और नैनीताल फुटबॉल में विजयी

मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के तहत फुटबॉल के अंडर-14 बालिका वर्ग में नैनीताल और टिहरी की टीम अंडर-19 वर्ग में जीती। सोमवार को अंडर-14 बालिका वर्ग के फुटबॉल इवेंट में नैनीताल ने पहला स्थान पाया। पौड़ी गढ़वाल की टीम दूसरे और हरिद्वार की टीम तीसरे स्थान पर रही। अंडर-19 बालिका वर्ग के फुटबॉल इवेंट में टिहरी गढ़वाल की टीम ने पहला स्थान पाया। हरिद्वार की टीम दूसरे और देहरादून की टीम तीसरे स्थान पर रही। विजेता और उपविजेता टीमों को उप क्रीड़ाधिकारी प्रदीप कुमार और मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी प्रभारी मुकेश कुमार भट्ट ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विकास चौधरी सहित आशीष, सोनू कुमार, संदीप खंखरियाल, अवनीश कुमार, पूनम मिश्रा, विमल सिंह लसपाल, रितेश चौहान, प्रियंका, जितेंद्र पुंडीर, मुदस्सिम, सुमित कुमार, अखिलेश मंडल, वंश, राहुल, विमल मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।