हरिद्वार में आठ साल की बच्ची के साथ दो युवकों ने किया दुष्कर्म
सिडकुल थाना क्षेत्र निवासी एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म कर डाला। शनिवार देर रात एसएसपी के आदेश पर सिडकुल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया...
सिडकुल थाना क्षेत्र निवासी एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ दो युवकों ने दुष्कर्म कर डाला। शनिवार देर रात एसएसपी के आदेश पर सिडकुल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि अलग-अलग दिन दोनों युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। दोनों युवक फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।घटना का पता शनिवार सुबह चला जब आठ वर्षीय बच्ची ने अपनी मां को बताया कि उसके शरीर में दर्द हो रहा है। आनन-फानन में बच्ची को एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां पता चला कि बच्ची के साथ कुछ दिन पहले दुष्कर्म हुआ है। बच्ची के परिजन एसएसपी के पास पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। बच्ची ने बताया कि दो युवक पप्पन और फुल्लू ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने सिडकुल पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए। पुलिस ने शनिवार की रात आरोपी पप्पन और फुल्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। साथ ही आरोपियों की तलाश में उनके घर दबिश दी। देर रात तक आरोपी घर से फरार थे। मेडिकल में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो चुकी है। बताया जा रहा है कि एक आरोपी ने 20 दिन और एक आरोपी ने 10 दिन पहले बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है। थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।