ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारशिवांगी पर दो और धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज

शिवांगी पर दो और धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज

भाजपा की पूर्व जिला मंत्री शिवांगी त्रिपाठी समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि शिवांगी ने किट्टी कमेटी के नाम पर कई लाख रूपये हड़प लिए। पुलिस ने शिवांगी के खिलाफ यह...

शिवांगी पर दो और धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारFri, 22 Jun 2018 05:03 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा की पूर्व जिला मंत्री शिवांगी त्रिपाठी समेत पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि शिवांगी ने किट्टी कमेटी के नाम पर कई लाख रूपये हड़प लिए। पुलिस ने शिवांगी के खिलाफ यह चौथा मुकदमा दर्ज किया है। किट्टी कमेटी के करोड़ों रुपये हड़पने के आरोपों में घिरी भाजपा नेता पर पुलिस का शिकंजा कड़ा होता जा रहा है।

बीते दिनों ही जमानत में बाहर आई महिला नेता के खिलाफ शुक्रवार को दो मुकदमे दर्ज किए गए। सिडकुल दीप गंगा अपार्टमेंट निवासी पूजा शर्मा पत्नी अनुज शार्म और मिस्सरपुर कनखल निवासी संगीता गोयल पत्नी सुभाष चंद ने शिकायत देकर आरोप लगाया कि महिला नेता ने किट्टी कमेटी में पैसे लगाने के नाम पर धोखाधड़ी की। आरोप है कि पूजा और संगीता ने अपने लाखों रुपये महिला नेता को दिए। वापस मांगने पर महिला नेता जान से मारने की धमकी दे रही है। शुक्रवार को पुलिस ने शिवांगी त्रिपाठी और उसके पति विष्णु त्रिपाठी निवासी मीना एनक्लेव, ज्वालापुर, भाई ऋषभ अरोड़ा पिता सुरोश अरोड़ा और सोनाली अरोड़ा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया है। इससे पहले भी महिला नेता के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा सका है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि शिकायत में पीड़ितों ने धोखाधड़ी की राशि नहीं खोली है। कितने लाख की धोखाधड़ी की है जांच में सामने आएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें