ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारछह घंटे बिजली गुल रहने से परेशानी झेली

छह घंटे बिजली गुल रहने से परेशानी झेली

ज्वालापुर क्षेत्र में करीब छह घंटे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहने से लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ी। सुबह दस बजे आपूर्ति बंद होने के बाद शाम चार बजे तक सुचारू न होने से घर के कामकाज ठप रहे। व्यापारी...

छह घंटे बिजली गुल रहने से परेशानी झेली
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारWed, 01 Jul 2020 05:39 PM
ऐप पर पढ़ें

ज्वालापुर क्षेत्र में करीब छह घंटे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहने से लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ी। सुबह दस बजे आपूर्ति बंद होने के बाद शाम चार बजे तक सुचारू न होने से घर के कामकाज ठप रहे। व्यापारी भी इससे प्रभावित रहे।

बुधवार को सुबह 10 बजे शंकर आश्रम चौक स्थित सुभाषनगर, मीना एनक्लेव, रामनगर, तहसील के आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। शाम चार बजे तक सप्लाई चालू न होने से करीब पांच हजार की आबादी परेशान रही। स्थानीय निवासी गौतम कुमार, शैलेश सिंह, मंजू सिंह ने बताया कि बिजली की सप्लाई ठप होने से परेशानी झेलनी पड़ी। शाम चार बजे तक भी आपूर्ति चालू नहीं हुई। ऊर्जा निगम के कर्मियों से जानकारी ली गई तो पता चला कि किसी काम से आपूर्ति बंद है। कहा कि अगर किसी कार्य से इतने लंबे समय तक आपूर्ति बंद करनी थी तो पहले जनता को सूचित करना चाहिए था। व्यापारी प्रमोद कुमार, प्रदीप शर्मा ने बताया कि सप्लाई बंद रहने से व्यापार प्रभावित हुआ। पहले ही काम नहीं है, ऐसे थोड़ा बहुत कार्य बिजली के कारण ठप हो रहा है। उधर, ऊर्जा निगम के ईई वीएस पंवार का कहना है कि मेंटिनेंस कार्यों के चलते शट डाउन लिया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें