ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड हरिद्वारअम्बरीष कुमार को दी श्रद्धांजलि

अम्बरीष कुमार को दी श्रद्धांजलि

पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अम्बरीश कुमार को शोक सभा में श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक व्यक्त किया गया। राजनेताओं से लेकर आमजन ने शोकसभा में...

अम्बरीष कुमार को दी श्रद्धांजलि
हिन्दुस्तान टीम,हरिद्वारSun, 01 Aug 2021 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अम्बरीश कुमार को शोक सभा में श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक व्यक्त किया गया। राजनेताओं से लेकर आमजन ने शोकसभा में पहुंचकर पूर्व विधायक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने शोकसभा में कहा कि पूर्व विधायक अम्बरीश कुमार से आर्य समाज के एक कार्यक्रम में 1991 में उनसे पहली बार मुलाकात हुई थी। इसके बाद वह विधायक बने। वह हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि अम्बरीष कुमार एक जन नेता थे। गरीबों के लिए हमेशा मसीहा बनकर कार्य किया है। उनकी जगह कोई नही ले सकता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि अम्बरीष कुमार को बहुत राजनीतिक अनुभव था। उस समय में जब कुछ जरूरत पड़ी तो मैंने भी उनसे सलाह ली। मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि अम्बरीष कुमार जिस जगह बैठते थे उस जगह का सम्मान बढ़ जाता था। उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी।

श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा विधायक आदेश चौहान, सुरेश राठौर, मुन्ना सिंह चौहान, पूर्व सांसद राजेंद्र बाड़ी, पूर्व विधायक राम सिंह सैनी, रामयश सिंह, शहजाद अहमद, संजय गर्ग, सतपाल ब्रह्मचारी, स्वामी ऋषिश्वरानंद, संजय पालीवाल, अशोक शर्मा, राव आफाक अली, विमला पांडे, संतोष चौहान, महेश प्रताप राणा, स्वामी रवि देव शास्त्री, मुरली मनोहर, ओम प्रकाश जमदग्नि, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, शमा साबरीन, वरुण बालियान, अमन गर्ग, अनुज सिंह, अंकित चौहान, सुनील कुमार, रवि बहादुर, धर्मपाल ठेकेदार, आकाश भाटी, हिमांशु बहुगुणा, नीरव साहू, अरुण राघव, राजन, वसीम सलमानी, अनिरुद्ध भाटी, रोशन लाल, उज्ज्वल वालिया, राजबीर सिंह चौहान, चंद्रशेखर यादव आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें